
पाकिस्तान के लिए टाइम बम बनी ये समस्या, इमरान खान भी नाकाम
AajTak
प्रधानमंत्री इमरान खान के कार्यकाल (2018-2021) के दौरान पाकिस्तान की कर्ज से स्थिति बद से बदतर हो गई और ऋण जीडीपी के अनुपात में 107 फीसदी तक पहुंच गया है.
आधुनिक जमाने के गुलाम जंजीरों में नहीं बल्कि कर्ज में बंधे हुए हैं. यह कहावत पाकिस्तान पर पूरी तरह चरितार्थ हो रही है. पाकिस्तान के अर्थशास्त्री और राजनीतिक टिप्पणीकार डॉ. फारूख सलीम ने लिखा है कि उनका देश कर्ज के टाइम बम पर बैठा हुआ है और यह बम टिक टिक कर रहा है. आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तान के हर शख्स पर 2 लाख रुपये का कर्ज चढ़ गया है. (फाइल फोटो) पाकिस्तान के अर्थशास्त्री डॉ. फारूख सलीम का कहना है कि 1970 में पाकिस्तान के हर पुरुष, महिला और बच्चा 500 रुपये का कर्जदार था. 2008 में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) सत्ता में आई और प्रति व्यक्ति यह कर्ज बढ़कर 36 हजार रुपये पहुंच गया. (फाइल फोटो-Getty Images)More Related News

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












