
पाकिस्तान के लाहौर में भारी बारिश से तबाही, कई इलाके बाढ़ में डूबे, टूटा 44 साल पुराना रिकॉर्ड
AajTak
डॉन के मुताबिक पाकिस्तान के पंजाब के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) के प्रवक्ता मजहर हुसैन ने कहा कि मानसून के दौरान एक दिन में अधिकतम बारिश का रिकॉर्ड आज टूट गया है. PDMA ने कहा कि 29 जुलाई से गुरुवार तक खैबर पख्तूनख्वा के विभिन्न हिस्सों में हुई मानसूनी बारिश में 24 लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए.
पाकिस्तान में इन दिनों भारी बारिश के चलते हाहाकार मचा हुआ है. लाहौर में मूसलाधार बारिश ने पिछले 44 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, शहर में एयरपोर्ट समेत कई इलाकों में कुछ ही घंटों में लगभग 360 मिलीमीटर बारिश हुई. इसके चलते कई इलाके बाढ़ में डूब गए.
डॉन के मुताबिक पाकिस्तान के पंजाब के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) के प्रवक्ता मजहर हुसैन ने कहा कि मानसून के दौरान एक दिन में अधिकतम बारिश का रिकॉर्ड आज टूट गया है. PDMA ने कहा कि 29 जुलाई से गुरुवार तक खैबर पख्तूनख्वा के विभिन्न हिस्सों में हुई मानसूनी बारिश में 24 लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए.
AFP ने पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (PMD) के हवाले से बताया कि शहर में 3 घंटे में लगभग 360 मिमी बारिश हुई. इससे पहले जुलाई 1980 में तीन घंटे में 332 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, एजेंसी के उप निदेशक फारूक डार ने बताया कि इस बारिश से पिछला रिकॉर्ड टूट गया.
PDMA ने 1 से 6 अगस्त तक भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. इस दौरान दक्षिणी पंजाब के अधिकांश जिलों में तेज हवाएं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. PDMA के प्रवक्ता ने कहा कि मानसून की बारिश के कारण नदियों, बांधों और नालों में जलस्तर बढ़ रहा है. उन्होंने 1 से 4 अगस्त तक मंगला में झेलम नदी का जलस्तर बढ़ने से भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी है.
बता दें कि 30 जुलाई को पाकिस्तान के हिस्से वाले पंजाब के विभिन्न जिलों में भारी बारिश के कारण एक बच्चे और 5 महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि 6 लोग घायल हो गए थे.
पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि वरिष्ठ मंत्री मरियम औरंगजेब ने विभिन्न अधिकारियों द्वारा किए गए जल निकासी के निर्देश दिए. बयान में कहा गया है कि जल और स्वच्छता एजेंसी, लाहौर विकास प्राधिकरण, लाहौर पश्चिम प्रबंधन प्राधिकरण और जिला प्रशासन सामूहिक रूप से मानसून की बारिश से निपटने के लिए काम कर रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







