
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर एक्शन, लाइव TV स्पीच पर बैन
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान की लाइव स्पीच पर बैन लगाया गया है. आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान के नियमों का उल्लंघन किया है. PEMRA द्वारा जारी किए गए आदेश में उनके भाषण का एक हिस्सा भी लिखा है, जिसमें बताया गया है कि इमरान ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं. इसीलिए सैटेलाइट टीवी चैनल पर उनके लाइव प्रसारण पर रोक लगाई जाती है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान पर पाकिस्तान की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने बड़ा एक्शन लिया है. PEMRA ने सैटेलाइट टीवी चैनल पर उनके लाइव भाषण पर बैन लगा दिया है. इसके साथ ही उनके रिकॉर्ड किए गए भाषण और बयान को भी चेक करके चलाने का आदेश दिया गया है, कि उसमें कोई आपत्तिजनक कंटेंट न हो.
PEMRA के द्वारा जारी किए आदेश में लिखा है, "देखा गया है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान अपने बयान और भाषणों में लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. उनके ऐसे भाषण देश में शांति के लिए खतरा हैं." आदेश की कॉपी में फारसी में इमरान खान के एक भाषण का हिस्सा लिखा है, जिसमें अभद्र भाषा का प्रयोग बताया गया है. ये पाकिस्तान में धारा 19 का उल्लंघन माना गया है.
रिकॉर्डेड बयान भी एडिट करने के बाद होगा जारी
इस मामले को आधार मानते हुए पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ऑर्डिनेंश, 2002 के सेक्शन 27(a) के तहत इमरान खान की सैटेलाइट टीवी चैनल पर लाइव स्पीच के लिए तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. इसके साथ ही रिकॉर्ड किया गया बयान और भाषण भी PEMRA के नियमों के तहत चेक करके ही चलाया जाएगा, जिसमें किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक और भड़काऊ कंटेंट न हो.
इमरान खान ने की थी भारत की तारीफ
जब भारत ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की तब इमरान खान ने इसे भारत की स्वतंत्र नीति बताते हुए तारीफ की थी. खान ने अपने ट्वीट में एक दक्षिण एशिया सूचकांक रिपोर्ट को टैग किया जिसमें कहा गया था कि रूस से रियायती तेल खरीदने के बाद भारत सरकार ने पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर कम कर दी है, डीजल की कीमत में भी 7 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है. इमरान की नजरों में ये इसलिए संभव हो पाया क्योंकि भारत की एक स्वतंत्र विदेश नीति है. वो अमेरिका के दवाब में नहीं आया, उसने रूस से सस्ते में तेल खरीदा और फिर अपने नागरिकों को राहत दी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







