
पाकिस्तान के पंजाब में वैन से टकराने के बाद बस में लगी आग, 18 लोग जिंदा जले, DNA से होगी पहचान
AajTak
IG सुल्तान सुल्तान ख्वाजा ने कहा कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. आईजी ने कहा कि जो यात्री बस से कूदने में कामयाब रहे वे बच गए. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान DNA के जरिए की जाएगी.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार को फ्यूल टैंक ले जा रही एक पिकअप वैन से बस टकरा गई. इसके चलते बस में भीषण आग लग गई. हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए.
पुलिस ने बताया कि कराची से इस्लामाबाद जा रही बस में करीब 40 यात्री सवार थे. सुबह करीब साढ़े चार बजे लाहौर से करीब 140 किलोमीटर दूर फैसलाबाद मोटरवे के पिंडी भट्टियन खंड पर बस की वैन से टक्कर हो गई.
मोटरवे के महानिरीक्षक (आईजी) सुल्तान ख्वाजा ने कहा कि मोटरवे के पिंडी भाटियान खंड पर बस ने एक वैन को टक्कर मार दी, जो फ्यूल टैंक ले जा रही थी. बस ने उसे पीछे से टक्कर मारी. इससे दोनों वाहनों में भीषणआग लग गई. इस हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि हादसे में झुलसे हुए अन्य 16 लोगों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया.
सुल्तान ख्वाजा ने कहा कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. आईजी ने कहा कि जो यात्री बस से कूदने में कामयाब रहे वे बच गए. उन्होंने बताया कि दोनों गाडि़यों में आग लगने के कारण अन्य लोगों को उतरने का मौका नहीं मिला. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालकों की भी मौत हो गई.
आईजी ख्वाजा ने यह भी बताया कि हादसे की सही वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है. क्या हादसे के समय बस चालक सो गया था या तेज गति के कारण ये हादसा हुआ. उन्होंने कहा कि अगर वैन में ईंधन टैंक नहीं होता तो दोनों गाड़ियों में आग नहीं लगती. उन्होंने कहा कि जान गंवाने वालों की पहचान डीएनए परीक्षण के जरिए की जाएगी जिसके बाद शव उनके परिवारों को सौंप दिए जाएंगे.
पाकिस्तान के पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम इलाज मुहैया करने का निर्देश दिए.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.






