
पाकिस्तान के खैबर में सुरक्षाकर्मियों पर बड़ा हमला, 3 की मौत, 15 जवान लापता
AajTak
आज सुबह पाकिस्तान के खैबर जिले के अकाखेल इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया जिसमें तीन जवान मारे गए और पांच घायल हो गए, जबकि 15 सुरक्षाकर्मी लापता हो गए हैं. सुरक्षा एजेंसियां लापता जवानों की तलाश में जुटी हैं और इलाके में बड़ा अभियान चलाया जा रहा है.
आज सुबह पाकिस्तान के खैबर जिले के अकाखेल इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाते हुए बड़ा हमले को अंजाम दिया है. इस हमले में तीन सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने और अन्य पांच जवानों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. साथ ही 15 सुरक्षाकर्मी लापता हो गए हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने आज सुबह करीब 6 बजे अकाखेल क्षेत्र में सुरक्षा चौकी पर अचानक हमला बोल दिया. हमलावरों ने आरपीजी, ग्रेनेड और ऑटोमैटिक हथियारों का इस्तेमाल किया. इस हमले में हमले में तीन सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने और अन्य पांच जवानों के घायल हो गए हैं.
सूत्रों ने ये भी बताया कि जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने कई आतंकवादियों को मार गिराया, लेकिन तीन जवानों की भी मौत हो गई और पांच जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
सूत्रों ने बताया कि हमले के बाद 15 सुरक्षाकर्मी लापता हो गए हैं. आशंका है कि आतंकवादियों ने उन्हें अगवा कर लिया हो. पाकिस्तानी सेना और फ्रंटियर कोर की टीमें हेलीकॉप्टर और ड्रोन की मदद से बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन अभी तक लापता जवानों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया है.
वहीं, सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि ये हमला तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का काम हो सकता है. अकाखेल क्षेत्र TTP का गढ़ माना जाता है. हाल के महीनों में खैबर और आसपास के इलाकों में आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं.
खैबर में बढ़ता आतंक

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








