
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, 6 चीनी नागरिकों की मौत
AajTak
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा में एक सुसाइड अटैक में छह चीनी नागरिकों की मौत हो गई है. उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के शंगला में उनके काफिले पर हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि आत्मघाती हमलावर ने चीनी नागरिक की कार में टक्कर मार दी, जिससे वे खाई में जा गिरे.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा में एक सुसाइड अटैक में छह चीनी नागरिक मारे गए हैं. बताया जा रहा है कि हमलावर ने उनके काफिले को निशाना बनाया था. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के शांगला जिले के बेशम इलाके में चीनी नागरिकों को निशाना बनाया गया. पुलिस के मुताबिक, आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार चीनी नागरिकों के काफिले में घुसा दी.
स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने 'पांच विदेशी इंजीनियरों और उनके ड्राइवर की मौत' की जानकारी दी. बताया जा रहा है कि हमले में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं. स्थानीय पुलिस ने बताया कि चीनी नागरिकों पर इस्लामाबाद से कोहिस्तान जाने के दौरान हमला किया गया है. हमलावर ने कथित रूप से चीनी नागरिकों की कार में टक्कर में मारी थी, जिससे वे खाई में जा गिरे.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के दूसरे बड़े नेवल एयर बेस पर BLA के मजीद ब्रिगेड का अटैक, PNS Siddique पर ब्लास्ट और फायरिंग
अपने कैंप की ओर जा रहे थे चीनी नागरिक
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सभी चीनी इंजीनियर दासू में अपने कैंप की ओर जा रहे थे. विशेष रूप से दासू पहले भी आतंकियों के निशाने पर रहा है, जहां 2021 में एक बड़ा हमला हुआ था. तब एक बस पर हुए अटैक में 9 चीनी नागरिकों समेत 13 लोग मारे गए थे. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हमलावरों ने नवल एयरबेस पर हमला किया है, जिसमें एक सैनिक की भी मौत हुई है. बताया जा रहा है कि यह एयरबेस चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए महत्वपूर्ण है.
पोर्ट को भी आतंकियों ने बनाया निशाना

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












