
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी हमला, यात्री बस पर बरसाईं गोलियां, 8 लोगों की मौत
AajTak
डिप्टी कमिश्नर आरिफ अहमद ने कहा कि हमले में मारे गए 8 लोगों में से अब तक पांच की पहचान हो चुकी है. उन्होंने कहा कि 26 अन्य घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया.
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान में एक यात्री बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया. इस हमले में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
पुलिस ने बताया कि बस गिलगित से रावलपिंडी जा रही थी. तभी शाम करीब साढ़े छह बजे आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई.
चिलास के डिप्टी कमिश्नर आरिफ अहमद ने कहा कि हमले में मारे गए 8 लोगों में से अब तक पांच की पहचान हो चुकी है. उन्होंने कहा कि 26 अन्य घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया. बस में सवार सेना के दो जवान भी मृतकों में शामिल हैं. आतंकी हमले में स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट का एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया है.
उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग कोहिस्तान, पेशावर, घीजर, चिलास, राउंडू, स्कर्दू, मनसेहरा और स्वाबी क्षेत्रों के थे और एक या दो लोग सिंध से थे. हमले के बाद हमलावर मौके से भागने में सफल रहे. घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है और मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है.
पुलिस ने कहा कि हमले की जांच शुरू कर दी गई है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है. अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इस क्षेत्र में आतंकवादियों द्वारा आतंकी हमलों की पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं. हमलावरों ने 2013 में गिलगित बाल्टिस्तान में पर्वतारोहियों के एक शिविर स्थल पर हमला किया और 9 विदेशी नागरिकों की हत्या कर दी थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









