
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो, बोले– आतंकवाद पर PAK का सहयोग सराहनीय
AajTak
एक तरफ जहां अमेरिका ने हाल ही में पाकिस्तान से जुड़े आतंकी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं, वहीं दूसरी ओर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से मुलाकात के बाद आतंकवाद विरोधी सहयोग में पाकिस्तान की
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शुक्रवार को वॉशिंगटन में पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से मुलाकात की. यह बैठक ऐसे समय हुई है जब अमेरिका ने हाल ही में पाकिस्तान से जुड़े आतंकी संगठन TRF को विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) और वैश्विक आतंकी संगठन (SDGT) घोषित किया है.
एक्स पर पोस्ट करते हुए रूबियो ने कहा कि उन्होंने "आतंकवाद का मुकाबला करने और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने में पाकिस्तान की साझेदारी" के लिए डार को धन्यवाद दिया. नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने और महत्वपूर्ण खनिजों तथा खनन क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर भी चर्चा की.
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस के अनुसार, रूबियो ने ईरान से वार्ता में पाकिस्तान की मध्यस्थ भूमिका की सराहना की और कहा कि पाकिस्तान क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने में सकारात्मक भूमिका निभा रहा है.
यह भी पढ़ें: मिग-21 से फायर की गईं K-13 मिसाइलें, तबाह हो गया पाकिस्तानी मिराज... कहानियां मिग-21 के Big Kill की
ISIS-K और आगामी वार्ता
दोनों पक्षों ने इस अगस्त में इस्लामाबाद में होने वाली आगामी अमेरिका-पाकिस्तान आतंकवाद विरोधी वार्ता की योजनाओं पर भी चर्चा की. बातचीत में ISIS-K जैसे आतंकी समूहों के खिलाफ सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









