
पाकिस्तान की सियासत के दो नए 'शहजादे'... इमरान खान को आजाद कराने विदेश से आएंगे सुलेमान और कासिम!
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान-जेमिमा गोल्डस्मिथ की शादी जितनी नाटकीय और परीकथा जैसी रही, उतना ही दुखद इसका अंत रहा. इमरान खान और जेमिमा गोल्डस्मिथ की शादी 1995 में हुई थी. 10 साल के बाद ये शादी सांस्कृतिक दबाव और राजनीतिक मतभेद की भेंट चढ़ गई.
पाकिस्तान की राजनीति में दो नए 'राजकुमारों' की एंट्री हो सकती है. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे सुलेमान और कासिम अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं. अडियाला जेल में बंद इमरान की रिहाई के लिए दोनों बेटे 5 अगस्त को पीटीआई के आंदोलन में शामिल हो सकते हैं. इस देश में पूर्व प्रधानमंत्रियों के बेटियों और बेटे का सियासत में आना नई बात नहीं है. बिलावल भुट्टो की मां बेनजीर भुट्टो प्रधानमंत्री थी. पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के पिता नवाज शरीफ भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं.
अब इस कतार में दो और राजकुमार शामिल होने जा रहे हैं. पूर्व प्रधानमंत्री और करप्शन केस में जेल में बंद इमरान खान के बेटे सुलेमान और कासिम जनता के सामने आ रहे हैं. इनकी लॉन्चिंग की वजह बनी है इमरान खान की गिरफ्तारी. इमरान खान 5 अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं. उन्हें पहले तोशाखाना मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद साइफर और अल-कादिर ट्रस्ट जैसे अन्य मामलों में भी गिरफ्तारी हुई.
इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ ने इमरान खान को जेल से बाहर लाने की कई कानूनी कोशिशें की लेकिन वो कामयाब नहीं रहीं. अब ब्रिटेन में रहने वाली इमरान खान की पूर्व पत्नी और उनके बेटे इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं.
पिता की रिहाई के लिए सामने आए ब्रिटिश बेटे
इसी सिलसिले में पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ ने 5 अगस्त को पाकिस्तान में मेगा रैली का आयोजन किया है. पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ ने संकेत दिया है कि 5 अगस्त की इस रैली को सुलेमान खान और कासिम खान लीड कर सकते हैं.
सुलेमान और कासिम दोनों ही अपनी मां जेमिमा गोल्डस्मिथ के साथ ब्रिटेन में ही रहते हैं. सुलेमान और कासिम दोनों ही इमरान ख़ान के प्रधानमंत्री रहने के दौरान राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं थे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










