
पाकिस्तान की चुनावी पिच पर नवाज शरीफ को बार-बार क्यों आ रही इंडिया की याद?
AajTak
पाकिस्तान में चुनाव है और वहां के नेताओं में भारत प्रेम जमकर उमड़ रहा है. अर्थव्यवस्था से लेकर महंगाई तक के लिए स्थानीय नेताओं को कसूरवार ठहराया जा रहा है तो भारत मॉडल का हवाला देकर विकास के नए पंख लगाने के सपने दिखाए जा रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अर्थव्यवस्था को लेकर कई बार भारत की सराहना कर चुके हैं. पिछली बार की तरह इस बार भी चुनाव में पाकिस्तान के नेता भारत के नाम पर वोट मांग रहे हैं.
पाकिस्तान में चुनाव हैं और वोटर्स के बीच चर्चा में भारत है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ हों या पीटीआई प्रमुख और पूर्व पीएम इमरान. दोनों ही नेता और उनकी पार्टियां भारत के नाम पर ही वोट मांग रही हैं. ये नेता जनता के बीच जाकर भारत की उपलब्धियां गिना रहे हैं. भारत की विदेश नीतियां और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की खूब तारीफ कर रहे हैं. कोई भारत की तरक्की गिनाकर पाकिस्तान को उसी रास्ते पर आगे ले जाने का सपना दिखा रहा है तो कोई भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है और कश्मीर मुद्दा उठाकर लोगों को बरगलाने में लगा है.
पाकिस्तान में 8 फरवरी 2024 को आम चुनाव होने जा रहे हैं. राजनीतिक जानकार कहते हैं कि 2018 में इमरान खान की पार्टी ने चुनाव जीता. लेकिन वे भारत के साथ संबंध ठीक करने में सफल नहीं हो सके. बल्कि रिश्ते निचले स्तर पर आए हैं. उसके उलट पाकिस्तान में नवाज शरीफ का भारत के साथ संबंध सुधारने का पिछला रिकॉर्ड बेहतर है. इमरान या बिलावल भुट्टो परंपरागत रूप से भारत विरोधी माने जाते रहे हैं. हालांकि, 2022 में सत्ता गंवाने के बाद इमरान के सुर भी भारत को लेकर बदले दिख रहे हैं. फिलहाल, पाकिस्तान और उसकी सेना भारत की अहमियत को बेहतर तरीके से समझती है, इसलिए वो रिश्ते को फिर से पटरी पर लाने का कूटनीतिक दांव खेलना चाहती है.
ऐसे में कहा जा रहा है कि क्या पाकिस्तानी सेना नवाज शरीफ को सामने रखकर अपनी छवि सुधारना चाहती है. क्योंकि वे पाकिस्तान में कोई भी प्रधानमंत्री बिना सेना की सहमति के बन नहीं सकता है. इसके अलावा नवाज पर जिस तरह प्रतिबंध हैं, वे बिना सेना की मदद से खत्म भी नहीं किए है जा सकते हैं. क्या नवाज देश की नब्ज को पकड़ते हुए सेना, कोर्ट, इमरान के खिलाफ बयान दे रहे हैं. जानिए...
'भारत की तारीफ का मौका नहीं गंवा रहे नवाज'
पाकिस्तान में भारत के नाम पर वोट मांगने वाले नेताओं में सबसे पहले बात पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की करते हैं. वे अक्टूबर में ही 4 साल बाद ब्रिटेन से लौटे हैं. 73 वर्षीय शरीफ को एवेनफील्ड और अल-अजीजिया मामलों में दोषी ठहराया गया था और तोशाखाना वाहन मामले में अपराधी घोषित किया गया था. नवाज इन मामलों में जमानत पर थे. वे 2019 में इलाज के लिए यूके चले गए थे. ऐसा माना जा रहा है कि वे इस बार पाकिस्तान में प्रधानमंत्री पद के दावेदार हो सकते हैं. हालांकि उन पर काफी प्रतिबंध हैं, लेकिन उन्होंने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. हर रैली में वे पड़ोसी देश भारत की लगातार खुलकर तारीफ कर रहे हैं.
'भारत चांद पर पहुंच गया, हम अभी जमीन से ऊपर नहीं उठ पाए'

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.







