
पाकिस्तान की ओर बढ़ रहे हैं 15 हजार तालिबानी लड़ाके, क्या छिड़ेगी जंग? एयरस्ट्राइक के बाद बढ़ा तनाव
AajTak
यह विवाद उस समय गहराया, जब तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हाल ही में वजीरिस्तान के मकीन इलाके में पाकिस्तानी सेना के 30 जवानों को मार गिराया.इसके जवाब में, पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक करके यह संदेश देने की कोशिश की कि वह अपने सैनिकों की हत्या बर्दाश्त नहीं करेगा.
मिडिल ईस्ट इस समय जंग की आग में झुलस रहा है. लेकिन अब इस जंग की आंच पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तक भी पहुंच गई है. पिछले कुछ समय से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच धधक रही आग ने अब विकराल रूप ले लिया है. कहा जा रहा है कि तालिबान के 15 हजार लड़ाके पाकिस्तान की ओर बढ़ रहे हैं.
माना जा रहा है कि अफगानिस्तानी तालिबान ने अब आर-पार का मन बना लिया है. मंगलवार को अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में पाकिस्तान की सेना ने एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें 46 लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद ही अब अफगानिस्तान तालिबान ने पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक का जवाब देने का ऐलान कर दिया है.
सूत्रों के अनुसार, लगभग 15 हजार तालिबानी लड़ाके काबुल, कंधार और हेरात से निकलकर खैबर पख्तूनख्वा के मीर अली बॉर्डर की ओर बढ़ रहे हैं. तालिबान प्रवक्ता ने कहा है कि पाकिस्तान को उसकी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब मिलेगा.
पाकिस्तान-तालिबान में क्यों बढ़ा तनाव?
यह विवाद उस समय गहराया, जब तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हाल ही में वजीरिस्तान के मकीन इलाके में पाकिस्तानी सेना के 30 जवानों को मार गिराया.इसके जवाब में, पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक करके यह संदेश देने की कोशिश की कि वह अपने सैनिकों की हत्या बर्दाश्त नहीं करेगा.
अफगान तालिबान के पास भारी मात्रा में हथियार और दुर्गम इलाकों में छिपने की क्षमता है. उनके पास एके-47, मोर्टार, रॉकेट लॉन्चर जैसे आधुनिक हथियारों का विशाल भंडार है. इसके अलावा, तालिबानी लड़ाके उन पहाड़ों और गुफाओं से हमले करते हैं, जिनके बारे में पाकिस्तानी सेना को जानकारी तक नहीं है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












