
पाकिस्तान की अजब-गजब 3 शर्तें! एक तरफ बायकॉट, दूसरी ओर भारत से मैच खेलना है, हाथ भी मिलाना है!
AajTak
बांग्लादेश को आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया था क्योंकि उसने भारत में अपने मुकाबले खेलने से इनकार कर दिया था. इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश के सपोर्ट में भारत संग अपनी टीम के ग्रुप मैच का बायकॉट करने का फैसला किया. हालांकि आईसीसी की चेतावनी के बाद पीसीबी बैकफुट पर आ चुका है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बीच जारी टकराव अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है. एक ओर पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का रुख अपनाया था. आईसीसी की सख्ती के बाद अब पीसीबी बातचीत के टेबल पर आने को मजबूर हुआ.
वैसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का नाटक अब भी जारी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए आईसीसी के सामने तीन हैरान करने वाली शर्तें भी रख दी हैं, जिसमें बढ़ी हुई फंडिंग, द्विपक्षीय क्रिकेट की बहाली और हैंडशेक प्रोटोकॉल लागू करने की मांग शामिल है.
यह भी पढ़ें: भारत-PAK मैच पर सस्पेंस खत्म होगा! ICC से मैराथन मीटिंग के बाद अब पीसीबी लेगा फाइनल कॉल
रविवार (8 फरवरी) को आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा और एसोसिएट मेंबर्स के प्रतिनिधि मुबाशिर उस्मानी पाकिस्तान पहुंचे और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी के साथ लंबी बैठक की. चर्चा का मुख्य मुद्दा 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाला भारत-पाकिस्तान ग्रुप मैच रहा, जिसे लेकर पाकिस्तान ने बहिष्कार का ऐलान किया था.
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत संग मैच खेलने के लिए ICC के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं...
♦ पहली मांग ये है कि आईसीसी से पाकिस्तान को मिलने वाली सालाना फंडिंग में बढ़ोतरी की जाए. मौजूदा स्थिति में ऐसा करना आईसीसी के लिए संभव नहीं दिखता.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












