
पाकिस्तान का पानी रोकने के लिए भारत के पास अभी क्या ऑप्शन है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
AajTak
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि के निलंबन के बाद, पश्चिमी नदियों के जल के ज्यादा इस्तेमाल पर विचार कर रही है. गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक में, जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने कहा कि सरकार इस दिशा में काम कर रही है कि भारत से पाकिस्तान को पानी की एक भी बूंद न जाए.
केंद्र सरकार ने हाल ही में पाकिस्तान के साथ 1960 की सिंधु जल संधि के निलंबन के बाद, भारतीय जल क्षेत्रों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने का फैसला किया है. इस दिशा में एक अध्ययन शुरू करने की योजना बनाई जा रही है जिससे कि सिंधु, झेलम और चेनाब नदियों के जल का सही इस्तेमाल किया जा सके.
गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस मामले पर चर्चा की गई. बैठक में भविष्य की योजना पर विचार किया गया और जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने कहा कि भारत यह सुनिश्चित करेगा कि पाकिस्तान को भारत से पानी की एक भी बूंद नहीं मिले.
यह भी पढ़ें: तेज धमाका, 3 सेकंड में मलबे में तब्दील घर... पहलगाम हमले के बाद छह आतंकियों के ठिकाने जमींदोज, VIDEO
बैठक के बाद, मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ निर्देश दिए हैं और इस बैठक का आयोजन उन निर्देशों पर अमल करने के लिए किया गया था. अमित शाह ने इस बैठक में कई सुझाव दिए जिनका प्रभावी इम्पलीमेंटेशन किया जाएगा.
भारत के पास पानी रोकने के लिए पर्याप्त संरचना नहीं!
एक्सपर्ट के मुताबिक, भारत के पास पश्चिमी नदियों के जल को रोकने के लिए पर्याप्त संरचना नहीं है. हालांकि, सरकार ने फ्यूचरिस्टिक योजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है. नदियों के जल प्रवाह को रोकने के लिए चल रही कुछ परियोजनाओं को पूरा करने में 5 से 7 साल लग सकते हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







