
पाकिस्तान: कराची की सड़कों पर उतरे 4 लाख प्रोफेशनल भिखारी, सड़कों-मॉल्स, बाजारों, ट्रैफिक सिग्नल्स पर डाला घेरा
AajTak
रमजान के दौरान पाकिस्तान के कराची शहर में पेशेवर भिखारियों का तादाद लाखों में पहुंच गई है. ये भिखारी ना केवल भीख मांगते हैं बल्कि अपराधों को भी अंजाम देते हैं. कराची की सड़कों-मॉल्स, बाजारों, ट्रैफिक सिग्नल्स जैसी हर जगहों पर ये भिखारी नजर आ रहे हैं.
पाकिस्तान ईद के मौके पर एक तरफ जहां बाजार गुजलार हैं वहीं दूसरी तरफ लोगों को अलग ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. देश की वित्तीय राजधानी कराची में हजारों भिखारियों ने डेरा डाल दिया है. लाखों की संख्या में आए ये भिखारी शहर के व्यस्त बाजारों, मुख्य सड़कों, ट्रैफिक सिग्नल, शॉपिंग मॉल और मस्जिदों के बाहर हर तरफ नजर आ रहे हैं.
ऐसे समय में जब पाकिस्तान तेल और खाने-पीने के सामान की कीमतें आसमान छू रही हैं, लोग इन पेशेवर भिखारियों से परेशान हो गए हैं जो बाजार से लेकर मस्जिद, मॉल्स, रोड हर जगह नजर आ रहे हैं.
3 से 4 लाख भिखारी आते हैं कराची
द न्यूज इंटरनेशनल अखबार ने कराची के अतिरिक्त महानिरीक्षक (एआईजी) इमरान याकूब मिन्हास के हवाले से बताया कि लगभग 3 से 4 लाख पेशेवर भिखारी ईद के मौके को भुनाने के लिए रमज़ान के महीने में कराची जैसे महानगरों में आ गए हैं. मिन्हास ने कहा कि भिखारी और अपराधी बंदरगाह शहर कराची को एक प्रमुख बाजार के रूप में देखते हैं. ये भिखारी और अपराधी सिंध, बलूचिस्तान और देश के अन्य हिस्सों से कराची आते हैं.
यह भी पढ़ें: भिखारी का संक्रमित खून निकाला, लड़की के लगाने जा रहा था इंजेक्शन... एकतरफा इश्क की खौफनाक कहानी
उन्होंने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि हम पारंपरिक तरीकों के जरिए अपराधों का पता नहीं लगा सकते. उन्होंने अधिकारियों से प्रांतीय राजधानी में अपराधियों का पता लगाने और उन पर नज़र रखने के लिए और अधिक कैमरे लगाने का आग्रह किया.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












