
पाकिस्तान: इरफान खान ने कहा 'मैं शरीफ नहीं', जेल से बाहर आने के लिए सेना से समझौता नहीं करूंगा
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि मैं साफ कर देना चाहता हूं कि चाहे जितना भी षड्यंत्र किया जाएं, मैं कोई डील नहीं करूंगा. मैं नवाज शरीफ नहीं हूं, जो जेल से बाहर आने के लिए सेना के साथ सौदा करूं. दरअसल पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शरीफ ने अतीत में दो बार सेना से समझौता कर के पाकिस्तान छोड़ दिया था.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने नवाज शरीफ पर तंज कसते हुए कहा है कि 'मैं नवाज शरीफ नहीं हूं' कि जेल से बाहर आने के लिए सेना के साथ सौदा करूं. दरअसल पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शरीफ ने अतीत में दो बार सेना से समझौता कर के पाकिस्तान छोड़ दिया था.
शरीफ ने पहली बार साल 2000 की शुरुआत में तत्कालीन सैन्य शासक जनरल परवेज मुशर्रफ के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद देश छोड़ दिया था, वहीं शरीफ ने दूसरी बार 2019 में तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ समझौता कर देश छोड़ दिया.
'मैं सेना से कोई डील नहीं करूंगा'
इमरान खान ने कहा कि मैं साफ कर देना चाहता हूं कि चाहे जितना भी षड्यंत्र किया जाए, मैं कोई डील नहीं करूंगा. मैं नवाज शरीफ नहीं हूं, जो भ्रष्टाचार कर के कमाए गए अरबों रुपये को माफ कराना चाहता है. इमरान खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर बुधवार को कहा कि मैं पाकिस्तान में रहा हूं और यहीं मरूंगा, उन्होंने आगे कहा कि मैं हमेशा अपने देश के लिए खड़ा रहूंगा.
जेल में अमानवीय व्यवहार हो रहा है
इमरान खान ने जेल में बंद अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार के लिए सेना और सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह इस मामले को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाएंगे. उन्होने कहा कि पाकिस्तान में राजनीतिक कैदियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है. सैन्य हिरासत में हमारे कार्यकर्ताओं को गंभीर मानसिक और शारीरिक यातना दी गई. मेरे साथ भी बेहद खराब व्यवहार किया गया है. सामी वज़ीर सहित कई लोगों को क्रूर यातना का सामना करना पड़ा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









