
पाकिस्तान: आग जलाने के लिए लकड़ियां बीन रही थीं महिलाएं, तभी फट गया मोर्टार शेल, सात घायल
AajTak
पाकिस्तान के अशांत उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्र में मोर्टार शेल विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट में 7 महिलाएं घायल हो गई हैं. मकीन पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) मुहम्मद शुएब ने कहा, यह घटना तब हुई जब महिलाएं भीषण ठंड के मौसम में घरेलू उपयोग के लिए पास के पहाड़ पर लकड़ी इकट्ठा कर रही थीं.
पाकिस्तान के पेशावर स्थित अशांत उत्तर पश्चिम क्षेत्र में मोर्टार शेल विस्फोट में सात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह घटना शुक्रवार को लड्ढा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में दक्षिण वजीरिस्तान में स्थित हबीब कोट अदाना में हुई. SHO पुलिस स्टेशन मकीन मुहम्मद शुएब ने इस बारे में जानकारी दी है.
मकीन पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) मुहम्मद शुएब ने कहा, यह घटना तब हुई जब महिलाएं भीषण ठंड के मौसम में घरेलू उपयोग के लिए पास के पहाड़ पर लकड़ी इकट्ठा कर रही थीं.
उन्होंने बताया कि एक अज्ञात स्थान से दागा गया मोर्टार एक शक्तिशाली विस्फोट के साथ फट गया, जिससे सात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायल पीड़ितों को वाना के रज़माक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, एसएचओ ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.







