
पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बताया 'वैध संघर्ष', भारत के ख़िलाफ़ फिर उगला ज़हर
AajTak
पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने कश्मीर में आतंकवाद को कानूनी संघर्ष बताते हुए भारत को गीदड़भभकी दी है. उन्होंने कहा कि यदि भारत हमला करता है तो ‘मुंहतोड़’ जवाब मिलेगा. मुनीर के बयान एक बार फिर से शांति के विपरीत तनाव बढ़ाने वाले हैं.
भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया और उसे माकूल जवाब दिया. भारत से दहशत खाकर पाक ने अमेरिका से सीजफायर करवाने का आग्रह किया और 10 जून को दोनों देशों के बीच शांति समझौता पर सहमति बनी.
हालांकि, मुंह की खाने के बाद भी न तो पाकिस्तान सुधर रहा है और न ही वहां के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर. उन्होंने, जम्मू-कश्मीर को लेकर एक बार फिर से भड़काऊ बयानबाजी की है.
मुनीर ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को वैध और कानूनी संघर्ष करार दिया है. कराची स्थित पाकिस्तानी नौसेना अकादमी में आयोजित एक पासिंग आउट परेड के दौरान भाषण देते हुए मुनीर ने कहा है कि पाकिस्तान हमेशा कश्मीरियों के साथ खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा.
वहीं, भारत को गीदड़भभकी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर भारत भविष्य में हमपर हमला करता है तो 'मुंहतोड़' जवाब दिया जाएगा.
आसिम मुनीर ने फिर उगला ज़हर
आसिम मुनीर भारत के ख़िलाफ़ ज़हर उगलने से बाज नहीं आ रहा है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भारत जिसे आतंकवाद कहता है, असर में वह इंटरनेशनल क़ानून के तहत मान्यता प्राप्त संघर्ष है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










