
पाकिस्तानी सेना पर आसमान से बरसेगा 'कहर', जानिए कैसे काम करेगी BLA की पहली एयर यूनिट
AajTak
QAHR यूनिट के ऐलान के साथ BLA ने दो मिनट का एक वीडियो और कई तस्वीरें जारी कीं. वीडियो में पहाड़ी क्षेत्र में दो बीएलए जवानों को ड्रोन परीक्षण करते दिखाया गया है, जबकि आगे के फुटेज में ग्वादर में ड्रोन गतिविधि का दावा किया गया है.
पाकिस्तानी अशांत प्रांत बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं. बलूचिस्तान में सक्रिय अलगाववादी संस्था संगठन लिबरेशन आर्मी (BLA) ने युद्ध के मैदान में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाते हुए अपनी पहली आधुनिक एयर और ड्रोन वारफेयर यूनिट “काजी एयरो हाइव रेंजर्स” (QAHR) के गठन का आधिकारिक ऐलान किया है.
संगठन के बयान के अनुसार, यह यूनिट उन्नत तकनीक, ड्रोन संचालन और हवाई निगरानी क्षमताओं पर केंद्रित है. BLA ने दावा किया कि इस यूनिट की अवधारणा वरिष्ठ कमांडर अब्दुल बासित ने विकसित की थी, जिन्होंने संगठन में तकनीकी शोध और आधुनिक युद्ध रणनीतियों को प्राथमिकता दी.
समूह का कहना है कि QAHR ने हाल ही में ग्वादर में चलाए गए बड़े हमले “ऑपरेशन हेरोफ 2.0” के दौरान पहली बार ड्रोन का इस्तेमाल किया. संगठन के मुताबिक इस ऑपरेशन में सैन्य प्रतिष्ठानों, बंदरगाह सुविधाओं और संचार ढांचे को निशाना बनाया गया. हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.
यह भी पढ़ें: बीएलएफ ने शुरू किया 'ऑपरेशन बाम', बलूचिस्तान में 17 जगहों पर हुए धमाके
जारी किया वीडियो
यूनिट की घोषणा के साथ BLA ने करीब दो मिनट का एक वीडियो और कई तस्वीरें जारी कीं. वीडियो में पहाड़ी इलाके में दो हथियारबंद सदस्यों को ड्रोन परीक्षण करते हुए दिखाया गया है. इसके बाद फुटेज में ग्वादर के ऊपर कथित तौर पर ड्रोन उड़ान के दृश्य दिखाए गए हैं, जिन्हें “ऑपरेशन हेरोफ 2.0” से जोड़ा गया है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








