
पाकिस्तानी सीमा हैदर मामले की जांच करेगी UP ATS, सचिन संग लव स्टोरी से लेकर भारत में एंट्री की फिर से होगी पड़ताल
AajTak
पाकिस्तानी सीमा हैदर मामले की जांच अब UP ATS करेगी. उनकी इस जांच में पुलिस हेडक्वार्टर की टीम भी मदद करेगी. यह एक संयुक्त जांच होगी. सीमा के मोबाइल फोन से लेकर उसके सोशल मीडिया पर सक्रियता को भी जांचा जाएगा. सीमा हैदर के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन का भी बैकग्राउंड UP ATS खंगालेगी.
देश में इन दिनों चर्चा का विषय बनी सीमा-सचिन लव स्टोरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर केस की अब UP ATS जांच करेगी. दरअसल, नोएडा पुलिस ने लेटर लिखकर मांग की थी कि सीमा हैदर मामले की जांच स्पेशल एजेंसी से करवाई जाए.
अब इस केस की जांच UP ATS करेगी. साथ में उनकी मदद करेगी पुलिस हेडक्वार्टर की एक टीम. यह एक संयुक्त जांच होगी. बता दें, सीमा हैदर के बैकग्राउंड और उसकी बताई कहानी को पुलिस वैरिफाई करने में लगी थी. अब सीमा के मोबाइल फोन से लेकर उसके सोशल मीडिया पर सक्रियता को भी जांचा जाएगा.
UP ATS सीमा हैदर के पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल के रास्ते भारत आने के पूरे रूट और नेटवर्क को खंगाल रही रही है. इस पूरे मूवमेंट के दौरान सीमा हैदर के मददगार, उसने किन मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया पूरा डाटा खंगाला जाएगा.
सीमा हैदर के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन का भी बैकग्राउंड UP ATS खंगालेगी. सचिन कब से सीमा के संपर्क में था. दोनों ने बातचीत के लिए किन-किन नंबरों का इस्तेमाल किया. किस-किस इंटरनेट ऐप के जरिए बात करते थे, इसका डाटा खंगाला जा रहा है.
दूसरी तरफ केंद्रीय खुफिया एजेंसियां भी सीमा हैदर के पाकिस्तान में बैकग्राउंड चेक करवा रही हैं. सीमा हैदर का पूरा प्रोफाइल और पाकिस्तान में उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.
खतरे में सीमा हैदर की जान

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












