
पाकिस्तानी 'बिग बॉस' देखा? रियलिटी शो 'तमाशा' जल्द होगा शुरू, 100 दिन चलेगा ड्रामा
AajTak
आज हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान की, जहां बिग बॉस की तरह तमाशा नाम से रिएलिटी शो चलाया जाता है. अब जल्द ही इसका तीसरा सीजन शुरू होने जा रहा है. भारत की तरह पाकिस्तान में भी इस रिएलिटी शो के बड़े फैंस हैं. आइये आपको बताते हैं इसकी पूरी डिटेल्स...
भारत में तो इन दिनों बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 छाया हुआ है. हाल ही में बिग बॉस मराठी का भी प्रोमो जारी किया गया, जिसे रितेश देशमुख होस्ट करेंगे. लेकिन इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो की सरहद पार भी बड़ी डिमांड है.
जी हां हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान की, जहां बिग बॉस की तरह तमाशा नाम से रिएलिटी शो चलाया जाता है. अब जल्द ही इसका तीसरा सीजन शुरू होने जा रहा है. भारत की तरह पाकिस्तान में भी इस रिएलिटी शो के बड़े फैंस हैं. आइये आपको बताते हैं इसकी पूरी डिटेल्स...
तमाशा 3 का आगाज...
पाकिस्तान की जनता में इस रिएलिटी शो को लेकर जबरदस्त क्रेज है. हाल ही में होस्ट अदनान सिद्दीकी की फोटो के साथ इसका पोस्टर जारी किया गया, जहां वो बड़े ही खूफिया अंदाज में दिखे. साथ ही लिखा गया- मौसम बहुत गर्म हो रहा है, और हमारे बादशाह को ये पसंद नहीं. आपको क्या लगता है उन्होंने क्या तय किया है. साथ ही एक और पोस्ट में ये भी पूछा गया कि इस बार शो कितने दिन का होगा? 50 दिन, 55 दिन, या 65 दिन? जवाब में फैंस ने इसे पूरे 100 दिन का रखने की डिमांड की है.
कहां से हुई शुरुआत...
तमाशा एक पाकिस्तानी रियलिटी टीवी शो है जो एआरवाई डिजिटल पर एयर किया जाता है. इसके पहले सीजन का प्रीमियर 20 अगस्त 2022 को हुआ था, जिसे पाक एक्टर अदनान सिद्दीकी ने होस्ट किया था. पहले सीजन का ग्रैंड फिनाले 1 अक्टूबर 2022 को हुआ था, जहां मॉडल उमर आलम विनर घोषित किए गए थे. हालांकि आपको बता दें, उमर पहले ही दिन एविक्ट भी हो गए थे, लेकिन फिर उनकी 28वें दिन दोबारा एंट्री हुई थी. इसके बाद उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था. वहीं आइटम डांस के लिए मशहूर मरीहा सफदर रनर-अप रही थीं. साथ ही कॉमेडियन रौफ लाला भी फाइनल में जगह बना चुके थे. सीजन 1 में सैयद सैम अली, हुमैरा अली, मायरा खान, रौफ लाला, नौमन जावेद जैसे पाकिस्तान के कई नामचीन सितारे हिस्सा लेते दिखे थे.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












