
पाकिस्तानः सियासी उठापटक पर आर्मी ने झाड़ा पल्ला, कहा- पॉलिटिकल संकट में हमारा कोई दखल नहीं
AajTak
पाकिस्तान की सियासत ऐसा मोड़ लेगी ये किसी ने भी अनुमान नहीं लगाया होगा. वहीं पाकिस्तान की आर्मी ने कहा कि हम इस पूरे घटनाक्रम से दूर हैं. इससे हमारा कोई लेना देना नहीं है.
पाकिस्तान के लिए रविवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा. यहां सुबह से ही सियासी उठापठक मची हुई है. बता दें कि इमरान खान की सिफारिश के आधा घंटे के भीतर ही राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने संसद भंग कर दी है. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आर्मी ने भी अपना पक्ष साफ कर दिया है.
पाकिस्तान की आर्मी ने कहा कि मुल्क में आज जो भी सियासी हलचल हो रही है. वो पूरी तरह से राजनीतिक है, इमसें आर्मी का कोई दखल नहीं है. आर्मी की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि इसमें हमारी कोई भी भूमिका नहीं है. इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक बाबर इफ्तिखार ने कहा कि हम इस घटनाक्रम से दूर हैं.
सेना ने 73 से अधिक वर्षों के पाकिस्तान के इतिहास में आधे से अधिक समय तक देश पर शासन किया है. बता दें कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने पिछले हफ्ते दो बार प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की थी.
एजेंसी के मुताबिक प्रधानमंत्री इमरान खान के अनुसार सेना के शीर्ष नेतृत्व ने पिछले हफ्ते उनसे मुलाकात की और राजनीतिक गतिरोध को हल करने के लिए तीन विकल्पों की पेशकश की. इसमें उनका इस्तीफा, अविश्वास का सामना करना या जल्दी चुनाव बुलाना शामिल था.
वहीं, पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने कहा कि हम कानून के मुताबिक चलेंगे. उन्होंने कहा कि हम चुनाव के लिए तैयार हैं. हमें विश्वास है कि शरीयत हमारे साथ हैं. हम जम्हूरित के साथ हैं. याद रखें कि हम कोई भी जंगल कानून लागू नहीं होने देंगे.
बिलावल भुट्टो ने कहा कि हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट इस पर तुरंत फैसला लेगी. साथ ही कहा कि इमरान खान जिस तरह से भागे हैं, ये पूरी कौम और मुल्क ने देख लिया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.










