
पाकिस्तानः चुनावी पिच पर बिना 'बल्ले' के उतरेगी इमरान की पार्टी, सुप्रीम कोर्ट ने छीना PTI का चुनाव चिह्न
AajTak
मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हम पेशावर हाईकोर्ट के फैसले को रद्द करने और ईसीपी फैसले को बहाल करने" की घोषणा करते हैं. इसके तहत इमरान की पार्टी के आंतरिक चुनावों को अमान्य कर दिया गया और पार्टी को उसके चुनाव चिह्न 'बल्ले' से वंचित कर दिया गया.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका लगा है. पड़ोसी मुल्क के सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार देर रात पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के आंतरिक चुनावों को रद्द घोषित करने के साथ ही पार्टी के चुनाव चिह्न 'बल्ले' को भी अमान्य घोषित कर दिया.
दरअसल, पाकिस्तान चुनाव आयोग (ECP) ने पेशावर हाईकोर्ट (PHC) के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें बुधवार को इमरान की पार्टी के आंतरिक चुनावों को वैध करते हुए पार्टी के चुनाव चिह्न 'बल्ले' (क्रिकेट का बल्ला) के चुनाव चिह्न के रूप में बहाल कर दिया था.
मुख्य न्यायाधीश जस्टिस काजी फ़ैज़ ईसा, जस्टिस मुहम्मद अली मज़हर और जस्टिस मुसर्रत हिलाली की तीन सदस्यीय बेंच ने ईसीपी की याचिका पर सुनवाई की और सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसे शनिवार देर रात सुनाया गया. मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हम पेशावर हाईकोर्ट के फैसले को रद्द करने और ईसीपी फैसले को बहाल करने" की घोषणा करते हैं. इसके तहत इमरान की पार्टी के आंतरिक चुनावों को अमान्य कर दिया गया और पार्टी को उसके चुनाव चिह्न 'बल्ले' से वंचित कर दिया गया.
कब शुरू हुआ था विवाद?
बता दें कि चुनाव चिह्न पर विवाद 22 दिसंबर को शुरू हुआ था. जब चुनाव आयोग ने आगामी 8 फरवरी होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर होने वाले इमरान की पार्टी के आंतरिक चुनावों को खारिज करते हुए उसका चुनावी चिन्ह छीन लिया था. इसके बाद PTI ने ने पेशावर हाईकोर्ट का रुख किया था, हाईकोर्ट ने 26 दिसंबर को एक अंतरिम आदेश के माध्यम से ईसीपी के फैसले को निलंबित कर दिया था.
EC ने दी थी हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










