
पांच साल रिलेशन के बाद ये रिश्ता... फेम कांची सिंह-रोहन मेहरा का ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने कही ये बात
AajTak
कांची और रोहन की मुलाकात ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुई थी. इसमें कांची सिंह ने गायत्री का और रोहन मेहरा ने नक्श सिंघानिया का किरदार निभाया था. सेट पर ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा था और फिर 2016 में उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था.
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल फेम कांची सिंह और रोहन मेहरा का ब्रेकअप हो गया है. उनके फैंस को इस खबर से झटका लग सकता है. दोनों ने 2016 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. सोशल मीडिया पर कपल अपनी फोटोज भी शेयर करते रहते थे. अब पांच साल बाद अचानक उनके ब्रेकअप की खबरों से फैंस अपसेट हो गए हैं. स्पॉटबॉय ने सूत्र के हवाले से बताया कि दोनों में अब बातचीत नहीं होती है और दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं. सूत्र ने कहा- 'रोहन और कांची के बीच लंबे समय से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था और दोनों ने आपसी सहमती से सब कुछ खत्म करने का फैसला लिया.' कांची ने भी इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है. स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक कांची ने कहा- ' मेरे मन में किसी के लिए कोई शिकायत नहीं है. मेरी जिंदगी में शांती है. और मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती हूं'.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












