'पहले Manipur Ki Baat होनी चाहिए थी', पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम पर कांग्रेस का निशाना
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को एक बार फिर अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. पहली बार यह कार्यक्रम अपने तय समय से एक हफ्ता पहले प्रसारित किया गया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने निशाना साधते हुए कहा कि पीएम को मन की बात में पहले मणिपुर की बात करनी चाहिए थी.
कांग्रेस ने मणिपुर की स्थिति को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर निशाना साधा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम को मन की बात में पहले मणिपुर की बात करनी चाहिए थी. कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट करते हुए लिखा, "नरेंद्र मोदी जी, आपके '𝐌𝐚𝐧𝐧 𝐊𝐢 𝐁𝐚𝐚𝐭' में पहले '𝐌𝐚𝐧𝐢𝐩𝐮𝐫 𝐊𝐢 𝐁𝐚𝐚𝐭' होनी चाहिए थी, लेकिन नहीं हुई. सीमावर्ती राज्य में स्थिति अनिश्चित और अत्यधिक परेशान करने वाली है."
उन्होंने आगे कहा, आपने एक शब्द नहीं बोला. आपने एक भी बैठक की अध्यक्षता नहीं की है. आप अभी तक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले हैं. ऐसा लगता है कि आपकी सरकार मणिपुर को भारत का हिस्सा नहीं मानती है. यह अस्वीकार्य है. आपकी सरकार सोई हुई है. राजधर्म का पालन करें. शांति भंग करने वाले सभी तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करें. नागरिकों को विश्वास में लेकर सामान्य स्थिति बहाल करें. सभी पार्टियों के प्रतिनिधित्वों को मणिपुर जाना चाहिए.
जयराम रमेश ने भी साधा निशाना
इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा, "तो एक और मन की बात लेकिन मणिपुर पर मौन. पीएम ने आपदा प्रबंधन में भारत की महान क्षमताओं के लिए खुद की पीठ थपथपाई. मानवीय आपदा जो मणिपुर का सामना कर रही है, उसका क्या? अभी भी आपकी ओर से शांति की अपील नहीं की गई है. एक गैर-लेखापरीक्षा योग्य पीएम-कार्स फंड है, लेकिन क्या पीएम को मणिपुर की केयर है, यह असली सवाल है."
.@narendramodi ji, Your ‘𝐌𝐚𝐧𝐧 𝐊𝐢 𝐁𝐚𝐚𝐭’ should have first included ‘𝐌𝐚𝐧𝐢𝐩𝐮𝐫 𝐊𝐢 𝐁𝐚𝐚𝐭’, but in vain. The situation in the border state is precarious and deeply disturbing. ▫️You have not spoken a word. ▫️You have not chaired a single meeting. ▫️You have…
पीएम मोदी ने तय समय से पहले की मन की बात

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








