
पहले GDP अनुमान पर चलाई कैंची, अब रेटिंग एजेंसियां करेंगी 'सुधार': नीति आयोग
AajTak
कोरोना महामारी की दूसरी लहर की वजह से जिन रेटिंग एजेंसियों ने जीडीपी ग्रोथ के अनुमान पर कैंची चलाई है, उन्हें दोबारा से जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाना होगा. क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूत रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं. ये कहना नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार का है.
कोरोना महामारी की दूसरी लहर की वजह से जिन रेटिंग एजेंसियों ने जीडीपी ग्रोथ के अनुमान पर कैंची चलाई है, उन्हें दोबारा से जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाना होगा. क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूत रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं. ये कहना नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार का है. नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार की मानें तो चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिलेगी. हालांकि बीते वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.3 फीसदी की भारी गिरावट आई थी. कोरोना की पहली लहर ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी थी. राजीव कुमार का कहना है कि देश में विनिवेश का माहौल बेहतर हुआ है और इकोनॉमी में 'काफी मजबूत' सुधार के संकेत मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था पर कोरोना की पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर का बेहद कम असर हुआ है. केंद्र और राज्य सरकारों ने दोनों बार महामारी से निपटने के सबक सीखे हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












