
पहले 30 लाख का बीमा कराया, फिर कर दी युवक की हत्या.. फेसबुक पोस्ट पढ़कर रची साजिश
AajTak
यूपी के एटा में दो युवकों ने बीमा का पैसा हड़पने के लिए फेसबुक पोस्ट पढ़कर खतरनाक साजिश रची. आरोपियों ने पहले एक युवक का बीमा कराया. इसमें उसके भाई को नॉमिनी बनाया. जिसे नॉमिनी बनाया, वो मानसिक रूप से कमजोर है. इसके बाद युवक की हत्या कर दी.
उत्तर प्रदेश के एटा में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां बीमा के 30 लाख रुपये हड़पने के लिए एक व्यक्ति ने दोस्त की हत्या कर दी. यह केस सामने आया तो पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट देखकर हत्या की साजिश रची थी.
जानकारी के अनुसार, थाना निधौलीकलां में करीब पांच दिन पूर्व एक युवक की हत्या कर दी गई थी. दरअसल, 25 सितंबर 2023 को थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला सीर निवासी सोवरन सिंह ने निधौलीकलां थाने में तहरीर देकर कहा था कि उसके 35 वर्षीय बड़े बेटे चरनसिंह और बहू के बीच विवाद चल रहा था. इससे नाराज होकर बहू 15 दिन पहले मायके चली गई थी. इस बात से परेशान होकर चरनसिंह 24 सितंबर की शाम घर से कहीं चला गया था.
पुलिस को तहरीर दिए जाने के बाद 25 सितंबर को निधौलीकलां क्षेत्र में गहराना के पास चरनसिंह का शव मिला. उसके शरीर पर काफी चोटें थीं. पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया.
जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने 29 सितंबर को वीरेंद्र नाम के व्यक्ति को अवागढ़ किला तिराहे के पास से पकड़ लिया. वहीं 30 सितंबर को रघुराज नाम के व्यक्ति को उसके घर से पकड़ा. पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की. इन दोनों की निशादेही पर मृतक चरनसिंह का मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चप्पलें और टूटा हुआ सिम पुलिस ने घटनास्थल के पास धान के खेत से बरामद कर दिया.
इस तरीके से आरोपियों ने 30 लाख हड़पने के लिए रची साजिश
एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने फेसबुक पर एक पोस्ट देखी थी, उसी के बाद हत्या का प्लान बनाया. पहले आरोपियों ने मृतक के भाई से दोस्ती की, जो मानसिक रूप से कमजोर है. इसके बाद फेसबुक पोस्ट में लिखी बातों के आधार पर चरनसिंह का आधार कार्ड लेकर मृतक के छोटे भाई का बैंक में खाता खुलवाया.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







