
पहले ही शराब घोटाले में फंसे हैं कई नेता, अब मोहल्ला क्लीनिक की जांच AAP की बनेगी नई मुश्किल?
AajTak
दिल्ली शराब घोटाला केस में पहले ही AAP नेताओं के साथ पार्टी की छवि प्रभावित हुई है. जैसे-जैसे मोहल्ला क्लीनिक फर्जी टेस्ट मामले की सीबीआई जांच आगे बढ़ेगी, इसके नतीजों का केजरीवाल सरकार और आम आदमी पार्टी की प्रतिष्ठा पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है.
अरविंद केजरीवाल सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले से ही कथित शराब घोटाला केस में आम आदमी पार्टी के बड़े फंस हुए हैं. इस केस में जांच की आंच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है. ईडी उन्हें पूछताछ के लिए 3 समन जारी कर चुकी है, लेकिन वह तीनों बार एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए हैं. उनके सिर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 10 महीने से जेल में हैं.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी शराब घोटाला केस में ही जेल में बंद हैं और जमानत नहीं मिल रही है. पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन भी मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में आरोपों का सामना कर रहे हैं और करीब एक साल तक जेल में बंद रहने के बाद स्वास्थ्य कारणों के आधार पर जमानत पर चल रहे हैं. दिल्ली के अस्पतालों में नकली दवाओं की आपूर्ति और वन विभाग मामले में भी सीबीआई जांच की सिफारिश हो चुकी है. अब नया मामला मोहल्ला क्लीनिकों में फर्जी स्वास्थ्य जांच का सामने आया है, जिसमें एलजी वीके सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है.
मोहल्ला क्लीनिक की जांच AAP की बनेगी नई मुश्किल?
दिल्ली शराब घोटाला केस में पहले ही AAP नेताओं के साथ पार्टी की छवि प्रभावित हुई है. जैसे-जैसे मोहल्ला क्लीनिक फर्जी टेस्ट मामले की सीबीआई जांच आगे बढ़ेगी, इसके नतीजों का केजरीवाल सरकार और आम आदमी पार्टी की प्रतिष्ठा पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है. अरविंद केजरीवाल जहां भी अपनी पार्टी का प्रचार करने जाते हैं, वह दिल्ली के सरकारी स्कूलों, अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक का उदाहरण देकर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सरकार के कार्यों की तारीफ करते हैं. इसे आम आदमी पार्टी की यूएसपी के रूप में पेश करते हैं. दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में नकली दवाओं की आपूर्ति और मोहल्ला क्लीनिकों में फर्जी टेस्ट मामले में सीबीआई जांच से केजरीवाल और उनकी सरकार की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा. वहीं, विरोधी दलों को दिल्ली के मुख्यमंत्री के दावों पर पलटवार करने का मुद्दा भी मिलेगा.
केजरीवाल सरकार के खिलाफ चार मामलों में सीबीआई जांच
शराब घोटाला, वन विभाग, नकली दवा आपूर्ति और मोहल्ला क्लीनिक के साथ केजरीवाल सरकार के खिलाफ कुल चार मामलों में सीबीआई जांच हो रही है. एलजी ने सीबीआई को लिखे अपने सिफारिशी खत में लिखा है कि मोहल्ला क्लीनिकों में नकली लैब टेस्ट हो रहे हैं. इसके लिए नकली या जो मोबाइल नंबर मौजूद ही नहीं हैं उन्हें दर्ज करा कर मरीजों की एंट्री दिखाई जा रही है. विजिलेंस की जांच में पता चला है कि मोहल्ला क्लीनिकों में डॉक्टर नहीं आते और पहले से रिकॉर्डेड वीडियो के द्वारा अटेंडेंस लगा देते हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







