
पहले शादी का मुद्दा पहुंचा पार्लियामेंट, फिर शादी करके ये बॉलीवुड जोड़ी पहुंची संसद, देखें
AajTak
बॉलीवुड का ऐसा प्रेमी जोड़ा जिसकी शादी का मामला संसद में उठा था और फिर वो जोड़ी बतौर सांसद संसद में पहुंची. यह जोड़ी है धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की. इनकी कहानी आज भी सुनी जाती थी. वहीं ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी भी काफी चर्चित रही है. अमिताब बच्चन और जया बच्चन की शादी का किस्सा भी चर्चा का विषय हमेशा रहता है. देखें बॉलीवुड के ऐसे कौनसे कपल हैं जिनकी शादी रहीं काफी चर्चित.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












