
पहले बेटी का कत्ल, अब कातिल पिता ने खुद के लिए मांगी मौत... राधिका मर्डर केस में मोटिव बना पहेली, कब सामने आएगा सच?
AajTak
राधिका यादव की हत्या ने सबको चौंका दिया है. सवाल है कि क्या वाकई एक पिता ने बेटी को गांव वालों के तानों की वजह से मारा? या फिर इस कत्ल का सच अभी भी पर्दे में छुपा है? जानिए इस सनसनीखेज मर्डर केस की पूरी कहानी.
Gurugram Radhika Yadav Murder Case: उस पिता ने अपने हाथों से लाडली बेटी का कत्ल किया. अब वही पिता खुद के लिए मौत मांग रहा है. जिस बाप को अपनी गलती का अहसास है, जो इकरार-ए-जुर्म कर रहा है. जो खुद कन्या वध की बात कर रहा है. वो उस वध की वजह बताने से क्यों हिचक रहा है? दरअसल, राधिका यादव की हत्या ने सबको चौंका दिया है. सवाल है कि क्या वाकई एक पिता ने बेटी को गांव वालों के तानों की वजह से मारा? या फिर इस कत्ल का सच अभी भी पर्दे में छुपा है? जानिए इस सनसनीखेज मर्डर केस की पूरी कहानी.
राधिका यादव का एक इंस्टाग्राम अकाउंट है. जिस पर उसके कुल 69 फॉलोअर्स हैं. जबकि राधिका 67 लोगों को फॉलो कर रही थी. जिन 67 लोगों को वो फॉलो कर रही थी वो सभी उसके नजदीकी दोस्त और कुछ कोच हैं. इस अकाउंट पर राधिका ने अब तक सिर्फ 6 पोस्ट डाले थे. राधिका ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट 2022 में खोला था. पहला पोस्ट मई 2022 में किया था. जबकि राधिका का आखिरी पोस्ट 13 हफ्ते पहले यानि अप्रैल 2025 में आया था. असल में राधिका का आखिरी पोस्ट एक ऐड शूट था, जो शायद कभी आया ही नहीं. राधिका के 6 पोस्ट में से सबसे ज्यादा व्यूज़ 11 हजार है. अकाउंट प्राइवेट है.
अब जाहिर है राधिका के इस इंस्टाग्राम अकाउंट में ऐसा कुछ नहीं है जो किसी भी पेरेंट्स को परेशान करें. तो अगर सोशल मीडिया राधिका के कत्ल की वजह नहीं है तो फिर वो वजह क्या है? राधिका मर्डर केस में दर्ज एफआईआर में लिखा है कि राधिका के पिता दीपक यादव गांव वालों के तानों और बेटी की कमाई खाने की बात से नाराज और गुस्से में था और इसीलिए उसने अपने हाथों अपनी बेटी की जान ले ली. लेकिन ये वजह इसलिए गले नहीं उतर रही क्योंकि जिस वजीराबाद गांव का दीपक रहने वाला है, खुद उस गांव के लोगों की मानें तो गांव में किसी की हिम्मत नहीं थी जो दीपक को मुंह पर या मैसेज पर ऐसी बात कह पाए.
दीपक यादव हरियाणा में मौजूद वजीराबाद गांव में रहता है. दीपक और उसके परिवार की गिनती गांव के अमीर लोगों में होती है. सिर्फ किराए से ही दीपक को महीने में 20 से 22 लाख रुपए मिलते थे. गांव वालों की मानें तो जो दीपक और उसके भाई का रुतबा इस गांव में है, उसको देखते हुए सवाल ही नहीं कि कोई दीपक को उसकी बेटी के लिए ताना मारे. तो फिर क्या बेटी की कमाई खाने का ताना सुनकर दीपक ने राधिका का कत्ल किया? तो ये वजह भी गले नहीं उतरती क्योंकि इसकी भी वजह है.
शुरुआत में ये खबर आई थी कि इसी साल राधिका ने कंधे में चोट लगने के बाद गुरुग्राम में ही अपनी एकेडमी खोली थी. लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक राधिका ने अपनी कोई एकेडमी नहीं खोली थी बल्कि वो गुरुग्राम में ही अलग अलग टेनिस अकेडमी अलग अलग दिनों के लिए रेंट देकर बुक कराया करती थी. और फिर वहीं बच्चों को कोचिंग देती. अब ऐसे में ये सवाल उठता है कि जब राधिका की अपनी एकेडमी थी ही नहीं तो फिर इतनी कमाई कैसे हो सकती है जो एक बाप बैठकर खा रहा हो. ऊपर से ये देखते हुए कि जब दीपक की खुद महीने की अपनी कमाई 20 से 22 लाख रुपये थी तो फिर उसे राधिका के पैसों की जरूरत ही क्या थी?
अब अगर गांव वालों का ताना नहीं, बेटी की कमाई खाने की वजह नहीं तो फिर कन्या वध की असली वजह क्या थी? गुरुग्राम पुलिस की शुरुआती तफ्तीश के मुताबिक राधिका का अब तक की जांच में कोई अफेयर भी सामने नहीं आया है. करीब सवा साल पुराने जिस म्यूजिक एलबम को लेकर राधिका का नाम कुछ लोग म्यूजिक एलबम में लीड रोड प्ले कर रहे इनामुल से जोड़ रहे हैं, वो इनामुल पिछले काफी वक्त से दुबई में रहता है. इस म्यूजिक एलबम के शूट के लिए भी राधिका को इनामुल ने नहीं बल्कि म्यूजिक एलबम के डायरेक्टर ने अप्रोच किया था. राधिका और इनामुल का रिश्ता एक प्रोफेशनल रिश्ता था जो सिर्फ शूट तक ही रहा. यानि अफेयर भी राधिका के कत्ल की वजह नहीं थी, तो फिर वजह क्या थी?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










