
पहले प्यार, फिर सगाई, शादी तक पहुंचने से पहले टूटा इन सेलेब्स का रिश्ता
AajTak
टीवी की कई बहू ऐसी रही हैं, जिन्होंने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया है. मीडिया में चर्चा का पात्र बनी हैं. यहां तक की पार्टनर संग सगाई तक की है, लेकिन कुछ समय बाद इन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए. आज इन्हीं एक्ट्रेसेस पर एक नजर डालते हैं, जिन्होंने शादी से पहले ही अलग होने का फैसला लिया.
टीवी की कई बहू ऐसी रही हैं, जिन्होंने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया है. मीडिया में चर्चा का पात्र बनी हैं. यहां तक की पार्टनर संग सगाई तक की है, लेकिन कुछ समय बाद इन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए. आज इन्हीं एक्ट्रेसेस पर एक नजर डालते हैं, जिन्होंने शादी से पहले ही अलग होने का फैसला लिया. एक्ट्रेस चारू असोपा इस समय राजीव सेन (सुष्मिता सेन के भाई) के साथ हैं. राजीव से पहले चारू ने 'मेरे अंगने में' को-स्टार नीरज मालविया संग सगाई की थी. दोनों ही ऑनस्क्रीन भाई-बहन के किरदार में नजर आए थे, लेकिन साल 2016 में इन्होंने रियल लाइफ में सगाई कर ली थी. नवंबर 2017 से दोनों के बीच खटपट होनी शुरू हुई और सगाई तोड़ना ही इन्होंने सही समझा. नीरज ने एक इंटरव्यू में कहा था कि एक कमजोर रिलेशनशिप में रहने से अच्छा है कि हम रिलेशनशिप में रहे ही न.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












