
पहले पिता की लाश मिली, फिर यूनिवर्सिटी कैंपस में गोलियां बरसाकर 15 लोगों की ली जान... प्राग के शूटर पर कई खुलासे
AajTak
प्राग यूनिवर्सिटी में बंदूकधारी युवक ने हमला कर 15 लोगों की हत्या कर दी. गोलीबारी में 24 से लोग घायल हो गए. चेक राष्ट्रपति पेट्र पावेल ने कहा कि वह इस हिंसा से स्तब्ध हैं. उन्होंने पीड़ितों के परिवारों और रिश्तेदारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.
चेक गणराज्य की प्राग यूनिवर्सिटी में गुरुवार को एक बंदूकधारी युवक ने लोगों पर हमला कर 15 लोगों की हत्या कर दी. इस घटना में 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू कर लिया और बताया कि हमलावर ने खुद को गोली मार ली है. इस हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चेक राष्ट्रपति पेट्र पावेल ने कहा कि वह इस हिंसा से स्तब्ध हैं. उन्होंने पीड़ितों के परिवारों, रिश्तेदारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.
पुलिस ने बताया कि ऐतिहासिक केंद्र को इस घातक हिंसा के कारण पूरी जगह को खाली करा लिया है और लोगों को घर के अंदर रहने की चेतावनी दी है.
'बंदूकधारी ने पहले की पिता की हत्या'
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी के घटना चार्ल्स यूनिवर्सिटी की फैकल्टी ऑफ आर्ट्स में हुई, जिसमें 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और करीब 24 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वोंड्रासेक ने कहा कि पुलिस ने वास्तविक गोलीबारी से पहले उस व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी थी, क्योंकि उसके पिता प्राग के पश्चिम में होस्टौन गांव में मृत पाया था. बंदूकधारी यह कहते हुए प्राग भाग गया कि वह खुद को मारना चाहता है, क्योंकि उसने अपने पिता की हत्या की है.
इसके बाद पुलिस ने बंदूकधारी की फैकल्टी ऑफ आर्ट्स में खोज शुरू की, जहां वह एक लेक्चर सुनने के लिए आने वाला था, लेकिन वह लेक्चर लेने नहीं पहुंचा. वोंद्रासेक ने कहा, बाद में टीम को अपुष्ट जानकारी से पता चला कि उसने खुद की जान ले ली है.
'रूस की घटना से था प्रेरित'

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.







