
पहले पापा, फिर सलमान, अब सुंबुल के सपोर्ट में आया दोस्त, यूजर्स बोले- ट्रॉफी दे दो, बंद करो शो
AajTak
सुंबुल तौकीर शुरुआत से ही बिग बॉस के घर की कन्फ्यूज खिलाड़ी रही हैं. उनकी शुरुआत अच्छी हुई थी, लेकिन जब से उनकी दोस्ती शालीन भनोट से हुई है उनका अपना कोई स्टैंड शो में नहीं रहता है. पिछले हफ्ते हुआ ड्रामा सभी ने देखा था. लेकिन अब उनका रेस्क्यू करने उनके बेस्ट फ्रेंड फहमान घर के अंदर आ गए हैं.
बिग बॉस 16 के घर में आजकल खूब तमाशा देखने को मिल रहा है. कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर को खूब पैम्पर किया जा रहा है. टीना दत्ता और शालीन भनोट की लव स्टोरी के बीच फंसी सुंबुल समझ ही नहीं पा रही हैं कि उन्हें क्या करना है. उनकी लगातार लड़ाइयां भी हो रही हैं. ऐसे में उन्हें समझाने के लिए अलग-अलग लोग शो में एंट्री ले रहे हैं. शो के नए प्रोमो में तो सुंबुल तौकीर को पैनिक अटैक के बाद बेहोश होते हुए भी देखा जा सकता है. इस सारे तमाशे के बीच सीरियल इमली के एक्टर और सुंबुल के दोस्त फहमान खान की घर में एंट्री हो गई है.
फहमान ने घर में ली एंट्री
सीरियल इमली में सुंबुल तौकीर और फहमान खान ने साथ काम किया है. दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता था. अफवाह ये भी थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने एक दूसरे को हमेशा दोस्त ही बताया. अब फहमान खान की एंट्री वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में बिग बॉस के घर में हो गई है. इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है.
सुंबुल तौकीर शुरुआत से ही बिग बॉस के घर की कन्फ्यूज खिलाड़ी रही हैं. उनकी शुरुआत अच्छी हुई थी, लेकिन जब से उनकी दोस्ती शालीन भनोट से हुई है उनका कोई खुद का गेम ही नहीं बचा है. पिछले हफ्ते हुआ ड्रामा सभी ने देखा था. शालीन और एमसी स्टैन के बीच हुई झड़प के बाद सुंबुल तौकीर ने जिस तरह बर्ताव किया वो कई दर्शकों को ड्रामा और अजीब लगा था. लेकिन अब उनका रेस्क्यू करने उनके बेस्ट फ्रेंड फहमान घर के अंदर आ गए हैं. फहमान के सामने भी सुंबुल ने रोना धोना शुरू कर दिया है.
Wild Card entry mein li Fahmaan ne entry, kya badal jaayegi isse sabki strategy? 😳 Dekhiye #BiggBoss16 Mon-Fri raat 10 baje aur Sat-Sun raat 9.30 baje, sirf #Colors par. Anytime on @justvoot#BB16 #BiggBoss@beingsalmankhan@tresemmeindia @chingssecret @myglamm pic.twitter.com/6ZxsBP2chG
एक्टर के गले लग रोईं सुंबुल

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












