
पहले नोरिएगा, अब मादुरो... दो राष्ट्रपति, जिनके लिए घातक साबित हुई 3 जनवरी की तारीख
AajTak
3 जनवरी की तारीख ने 35 साल बाद फिर से इतिहास दोहराया है. 35 साल पहले अमेरिकी डेल्टा फोर्स हल्के सैन्य संघर्ष में पनामा की हार के बाद वहां के तत्कालीन राष्ट्रपति नोरिएगा को देश से निकाल ले गई थी. अब मादुरो को वेनेजुएला से बाहर ले जाया गया है.
अमेरिकी सेना ने आधी रात के बाद वेनेजुएला की राजधानी काराकस पर धावा बोल दिया. अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के सैन्य और सामरिक अड्डों पर बमबारी की, फिर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अपनी गिरफ्त में लेकर न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गई. इस कार्रवाई को अमेरिकी सेना की डेल्टा फोर्स ने अंजाम दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अमेरिकी सेना को बधाई दी है और कहा है कि यह ऐसा हमला था, जैसा लोगों ने दूसरे विश्वयुद्ध के बाद नहीं देखा था.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा कि यह काराकस के बीच में एक मजबूत किले के खिलाफ कार्रवाई थी, जिससे तानाशाह निकोलस मादुरो को न्याय के कठघरे में खड़ा किया जा सके. निकोलस मादुरो को पकड़ने के बाद अमेरिकी डेल्टा फोर्स न्यूयॉर्क ले जा रही है. राष्ट्रपति ट्रंप ने मादुरो की एक तस्वीर भी जारी की है, जिसमें वह बेड़ियों में जकड़े हुए हाथों में पानी की बोतल लिए नजर आ रहे हैं. मादुरो की आंखों पर पट्टी भी बंधी दिख रही है.
निकोलस मादुरो को अमेरिका ले जाया जा रहा है और इस बीच अमेरिका में मादुरो के खिलाफ न्यायिक अभियोग शुरू करने की तैयारियां भी तेज हो गई हैं. अमेरिकी सीनेटर माइक ली ने दावा किया है कि मादुरो को आपराधिक आरोपों का सामना करने के लिए पकड़ा गया है. उन्होंने दावा किया है मार्को रुबियो ने उनको यह जानकारी दी है कि वेनेजुएला में की गई सैन्य कार्रवाई के दौरान हमारा उद्देश्य ऑपरेटिव्स की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी था. इस पूरे ऑपरेशन को डेल्टा फोर्स ने अंजाम दिया.
यह भी पढ़ें: हाथों में हथकड़ी, आंखों पर पट्टी... अमेरिकी कब्जे में मादुरो, ट्रंप ने जारी की पहली तस्वीर
सद्दाम को डेल्टा फोर्स ने ही पकड़ा था
ईराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को पकड़ने का ऑपरेशन भी इसी डेल्टा फोर्स ने अंजाम दिया था. सद्दाम को ऑपरेशन रेड डॉन के तहत तिकरित के पास एक स्पाइडर होल से पकड़ा गया था. आईएसआईएस के सरगना अबू बकर अल बगदादी के खात्मे का मिशन भी इसी डेल्टा फोर्स ने अंजाम दिया था. डेल्टा फोर्स ने बगदादी को ऐसी मौत दी थी, कि उसकी पहचान की पुष्टि के लिए भी डीएनए टेस्ट का सहारा लेना पड़ा था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.








