
पहली बार इंटीमेट सीन करने पर रोई थी ये एक्ट्रेस, बोलीं- बार बार आया पिता का ख्याल
AajTak
सलमा हायेक हाल ही में डैक्स शेफर्ड और मोनिका पैडमैन के पॉडकास्ट शो Armchair Expert में पहुंचीं. इस शो में सलमा ने फिल्म डेस्पराडो में अपने सेक्स सीन को लेकर बताया कि वह सीन की शूटिंग के दौरान खूब रोई थीं. इसके पीछे की वजह बताते हुए सलमा ने बताया कि जब उन्हें फिल्म डेस्पराडो का ऑफर मिला था तब उन्हें इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी.
मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस सलमा हायेक को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता हैं. सलमा की फिल्मों के दर्शक दीवाने रहे हैं. सलमा हायेक को साल 1995 में रिलीज हुई उनकी फिल्म डेस्पराडो (Desperado) से पहचान मिली थी. इस फिल्म में सलमा ने अपने को-स्टार एंटोनियो बैंडेरस के साथ एक इंटिमेट सीन दिया था. अब उस सेक्स सीन को लेकर सलमा हायेक ने बड़ा खुलासा किया है. स्क्रिप्ट में नहीं था सेक्स सीन का जिक्र
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












