
पहला अंतरिक्ष यात्री कौन? अनुराग ठाकुर की 'स्तुति' से तो हनुमान जी भी खुश नहीं हुए होंगे
AajTak
भारत में अगर पहले डॉक्टर की बात होती है तो धनवंतरि का नाम लिया जाता है. पहले शल्य चिकित्सक के रूप सुश्रुत का नाम चलता है. पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले छात्रों को बताया जाता है कि नारद मुनि पहले पत्रकार थे. पर दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री का नाम बच्चों से पूछकर पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर आखिर फंस गए.
पिछले दिनों बांग्लादेश में डार्विन के विकासवाद सिद्धांत (Theory of Evolution) को 9वीं और 10वीं कक्षा के पाठ्य पुस्तकों से हटाने की मांग को लेकर एक कानूनी नोटिस जारी किया गया है. नोटिस में तर्क दिया गया है कि यह सिद्धांत इस्लाम के विश्वासों, विशेष रूप से मानव की उत्पत्ति आदम और हव्वा से हुई, के विपरीत है. पाकिस्तान और बांग्लादेश से जब ऐसी खबरें आती हैं तो हम हंसी में उड़ा देते हैं. लेकिन, भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जब छोटे बच्चों की सभा में पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में हनुमान जी का नाम लेते हैं, तो सिर पकड़ लेने का मन करता है.
पहला यह है कि पाकिस्तान-बांग्लादेश के बारे में कहा जा सकता है कि वहां का निजाम इस्लाम के आधार पर चलता है. ऐसे में यदि वे अपनी पढ़ाई में कुरान की मान्यताओं को शामिल करें तो आश्चर्य नहीं होता. लेकिन, भारत के बारे में तो दुनिया में यही मान्यता है कि यहां की पढ़ाई लिखाई तार्किक आधार पर चलती है. अब जरा सोचिए कि एक खबर ऐसी आती है जिसमें मेरे देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री और कद्दावर बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर बच्चों से यह कहते हुए दिखते हैं कि देश के पहले अंतरिक्ष यात्री बजरंग बली पवनसुत हनुमान थे. तो दुनिया भर में भारत की क्या छवि बनेगी ?
जाहिर है कि ये बातें बहुत हास्यास्पद हो जाती हैं. हालांकि ठाकुर के कहने का मतलब शायद अपनी सभ्यता और संस्कृति को समझते हुए बच्चों को अपने देश के बारे में जानने और समझने की वकालत करना था .पर चूंकि स्कूल में ये बात बच्चों के साथ हुई इसलिए ठाकुर की बातचीत हास्यास्पद हो जाती है. खासतौर पर जब यह बातें किसी माइथॉलाजी की क्लास में न चल रही हों.
दरअसल भारत में अब तक शिक्षा और मीडिया पर कम्युनिस्ट विचारधारा का कब्जा रहा है. और भारत के इतिहास को तोड़ मोड़कर दिखाया जाता रहा है. बीजेपी नेताओं पर कम्यूनिस्टों के विचार से देश को आजाद कराने का भूत इस कदर हावी है कि वे अपनी संस्कृति और सभ्यता के प्रचार प्रसार को लेकर बार-बार आक्रामक हो जाते हैं.
इसी चक्कर में कभी कोई नेता इंटरनेट को महाभारत काल का बता देता है, तो कभी कोई परमाणु बम को कणाद मुनि के फार्मूले पर आधारित बता देता है. हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं विज्ञान और आधुनिका सोच को सर्वाधिक तरजीह देने वाले नेताओं में से हैं. इसलिए अनुराग ठाकुर ने जो कहा उसे सरकार की नीति नहीं माना नहीं जा सकता पर ऐसे बयान जगहंसाई तो कराते ही हैं.
दरअसल हुआ यह कि हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक स्कूल में छात्रों से बातचीत के दौरान ठाकुर ने सवाल पूछा कि अंतरिक्ष की यात्रा करने वाला पहला व्यक्ति कौन था? अनुराग ठाकुर ने सामान्य ज्ञान और विज्ञान का एक बुनियादी सवाल पूछा. बच्चों ने एक स्वर में चिल्लाया नील आर्मस्ट्रांग! अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुझे लगता है कि यह हनुमानजी थे. बाद में उन्होंने एक वीडियो एक्स पर साझा किया और बताया कि दोनों ही उत्तर सही नहीं हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







