
'पहलगाम हमले के पीछे PAK सेना प्रमुख असीम मुनीर का हाथ', पाकिस्तानी सेना के रिटायर्ड मेजर का बड़ा दावा
AajTak
आदिल रजा के मुताबिक इस हमले के पीछे असीम मुनीर की ये इच्छा भी है कि वह खुद को एक मजबूत नेता की छवि में पेश कर सकें. खासतौर पर उस वक्त, जब देश में सेना के खिलाफ गुस्सा है और लोग इमरान खान के जनादेश की चोरी का आरोप सेना पर लगा रहे हैं.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं. इसी बीच इस्लामाबाद में रह चुके पाकिस्तान सेना के रिटायर्ड मेजर और विश्लेषक आदिल रजा ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल असीम मुनीर का हाथ है.
आदिल रजा ने दावा किया कि असीम मुनीर को अच्छी तरह पता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संतुलन होने के कारण भारत कोई बड़ा युद्ध नहीं छेड़ेगा, लेकिन एक सीमित जवाबी कार्रवाई जरूर संभव है. ऐसे में पहलगाम हमला एक सोची-समझी चाल नजर आती है, जिसका मकसद पाकिस्तानी जनता को भारत विरोधी और कश्मीर समर्थक एजेंडे पर लामबंद करना है.
आदिल रजा के मुताबिक इस हमले के पीछे असीम मुनीर की ये इच्छा भी है कि वह खुद को एक मजबूत नेता की छवि में पेश कर सकें. खासतौर पर उस वक्त, जब देश में सेना के खिलाफ गुस्सा है और लोग इमरान खान के जनादेश की चोरी का आरोप सेना पर लगा रहे हैं.
'ये हमला फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन था'
आदिल ने आरोप लगाया कि ये हमला एक 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' है, यानी ऐसा हमला जिसे खुद करवाकर दुश्मन पर ठीकरा फोड़ा गया हो. आदिल रजा ने कहा कि असीम मुनीर पुलवामा हमले के समय ISI प्रमुख थे और अब पहलगाम हमले के दौरान सेना प्रमुख हैं, और दोनों हमलों के पीछे उनकी भूमिका की बात पाक खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने भी स्वीकारी है.
'इमरान खान की लोकप्रियता से डरते हैं असीम मुनीर'

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












