
'पहलगाम के दोषियों को कीमत चुकानी होगी, सरकार टाइम वेस्ट न करे...', राहुल गांधी ने की सख्त एक्शन की मांग
AajTak
जाति जनगणना पर केंद्र सरकार के फैसले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा, 'यह हमला ठंडे दिमाग से किया गया नरसंहार है. यह भारत की आत्मा पर हमला है. जो लोग इसके ज़िम्मेदार हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी ही होगी. सरकार को समय बर्बाद नहीं करना चाहिए.'
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तुरंत और सख्त कार्रवाई की मांग की है.
मंगलवार को जाति जनगणना पर केंद्र सरकार के फैसले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा, 'यह हमला ठंडे दिमाग से किया गया नरसंहार है. यह भारत की आत्मा पर हमला है. जो लोग इसके ज़िम्मेदार हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी ही होगी. सरकार को समय बर्बाद नहीं करना चाहिए.'
उन्होंने जोर देकर कहा, 'उन्हें यह समझना होगा कि हिंदुस्तान के साथ ऐसा नहीं किया जा सकता. जो हुआ है, वह किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता.'
'पूरा विपक्ष सरकार के साथ है'
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि इस कठिन समय में पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा, 'सरकार को सौ प्रतिशत समर्थन दे रहा है विपक्ष. अब प्रधानमंत्री मोदी को निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए. कोई ढील नहीं, कोई देरी नहीं.'
उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा, 'एक्शन साफ और सख्त होना चाहिए. पीएम को अब कोई देर नहीं करनी चाहिए. देश जवाब चाहता है और यह जवाब ठोस होना चाहिए.'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












