
पहलगाम आतंकी हमले पर बात करते वक्त दिखी PAK पीएम शहबाज की झल्लाहट... भारत पर लगाए बेबुनियाद आरोप
AajTak
अजरबैजान में आयोजित इकोनॉमिक कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (ECO) समिट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत पहलगाम हमले को बहाना बनाकर बिना उकसावे के शत्रुता दिखा रहा है और क्षेत्रीय शांति को अस्थिर कर रहा है.
पाकिस्तान एक बार फिर आतंक पर पर्दा डालने की कोशिश में अपने पुराने राग 'कश्मीर' का सहारा ले रहा है. अजरबैजान में आयोजित इकोनॉमिक कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (ECO) समिट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत पहलगाम हमले को बहाना बनाकर बिना उकसावे के शत्रुता दिखा रहा है और क्षेत्रीय शांति को अस्थिर कर रहा है.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से बौखलाए शहबाज शरीफ ने कहा, "जम्मू और कश्मीर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद पाकिस्तान के प्रति भारत की अकारण और लापरवाह शत्रुता क्षेत्रीय शांति को अस्थिर करने का एक और प्रयास था."
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरण घाटी में हुए भीषण आतंकी हमले में 25 पर्यटकों और एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई थी. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान-आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मोर्चे द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी.
हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान की सीमा के भीतर 9 आतंकी शिविरों को तबाह कर दिया. पाकिस्तान की ओर से इसके जवाब में ड्रोन हमलों की शुरुआत हुई, लेकिन भारतीय सेना ने पूरी सख्ती से जवाब दिया. भारी नुकसान झेलने के बाद 10 मई को पाकिस्तान को संघर्षविराम की अपील करनी पड़ी.
वहीं भारत की तरफ से सिंधु जल संधि भी सस्पेंड कर दी गई. इसके बाद से लगातार तमाम अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान इसका विरोध कर चुका है. उसकी बौखलाहट बार-बार सामने आ रही है.
शरीफ की बौखलाहट में कश्मीर और गाजा का जिक्र

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









