
पहलगाम आतंकी हमले की जांच करेगी NIA, गृह मंत्रालय ने सौंपी जिम्मेदारी
AajTak
गृह मंत्रालय (MHA) ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अब NIA इस मामले में औपचारिक रूप से केस दर्ज करके विस्तृत जांच करेगी. सूत्रों के अनुसार, NIA की टीम पहले से ही पहलगाम में मौजूद थी और हमले के बाद मौके का निरीक्षण कर चुकी है.
केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है. गृह मंत्रालय (MHA) ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अब NIA इस मामले में औपचारिक रूप से केस दर्ज करके विस्तृत जांच करेगी.
सूत्रों के अनुसार, NIA की टीम पहले से ही पहलगाम में मौजूद थी और हमले के बाद मौके का निरीक्षण कर चुकी है. एजेंसी की फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर सबूत जुटाने में जुटी हुई है. जांच एजेंसी स्थानीय पुलिस से इस मामले से संबंधित केस डायरी, FIR और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लेगी.
गौरतलब है कि हालिया आतंकी हमले ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे अब देश की प्रमुख आतंकवाद-निरोधक एजेंसी के हवाले किया गया है. NIA जल्द ही हमले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच शुरू करेगी, जिसमें हमले की साजिश, इसमें शामिल आतंकी गुटों की भूमिका और संभावित स्लीपर सेल्स की जांच भी शामिल होगी.
जानकारी के मुताबिक NIA स्थानीय पुलिस से इस केस से संबंधित प्राथमिक जांच रिपोर्ट (FIR), केस डायरी, सबूत और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लेगी, ताकि जांच को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाया जा सके. इससे पहले प्रारंभिक जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा की जा रही थी, लेकिन हमले की गंभीरता और इसकी व्यापक साजिश की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अब इसे केंद्रीय एजेंसी के हवाले कर दिया गया है.
गौरतलब है कि पहलगाम में हुआ यह हमला सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है. प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, हमले में विदेशी आतंकियों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं, जिसे लेकर सुरक्षा बल सतर्क हो गए हैं. NIA इस हमले से जुड़े आतंकी मॉड्यूल्स, स्थानीय नेटवर्क और संभावित स्लीपर सेल्स की भूमिका की भी बारीकी से जांच करेगी.
बताया जा रहा है कि एजेंसी हमले के पीछे की साजिश को बेनकाब करने के लिए डिजिटल सबूतों, कॉल डाटा रिकॉर्ड्स (CDRs), सोशल मीडिया गतिविधियों और सीमा पार से संचालित आतंकी नेटवर्क की भी जांच करेगी. इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए या संदिग्ध व्यक्तियों से भी गहन पूछताछ की जाएगी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







