
पहलगाम आतंकी हमला: सीमा हैदर के वकील की भावुक अपील, बोले- वो सनातन धर्म अपना चुकी है!
AajTak
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर जारी सरकारी आदेश के बाद पिछले 6 दिनों में 55 राजनयिकों सहित 786 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा के जरिए भारत छोड़ चुके हैं. लेकिन नेपाल के जरिए अवैध रूप से हिंदुस्तान में दाखिल हुई पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर की वापसी नहीं हुई है.
पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर जारी सरकारी आदेश के बाद पिछले 6 दिनों में 55 राजनयिकों सहित 786 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा के जरिए भारत छोड़ चुके हैं. लेकिन नेपाल के जरिए अवैध रूप से हिंदुस्तान में दाखिल हुई पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर की वापसी नहीं हुई है. फिलहाल उनको छोड़ दिया गया है. उनके वकील एपी सिंह ने बुधवार को कहा कि सीमा हैदर ने सनातन धर्म अपनाया है. सचिन मीणा से शादी की है. उनकी एक बेटी का जन्म भारत में हुआ है. एटीएस सहित कई एजेंसियां उनकी जांच कर रही हैं.
एपी सिंह ने कहा कि पहलगाम हमले से सीमा हैदर का कोई संबंध नहीं जोड़ा जाना चाहिए. सीमा का मामला बिल्कुल अलग है. उनको किसी अन्य विवाद से नहीं जोड़ा जाना चाहिए. इस समय वो अपनी बीमार बेटी का अस्पताल में इलाज करवा रही हैं. इस संवेदनशील समय में लोगों को उनसे सहानुभूति रखनी चाहिए. पहले से ही उनके खिलाफ यूपी एटीएस गहन जांच कर रही है. उनसे जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज जांच एजेंसियों के पास मौजूद हैं. जांच प्रक्रिया नियम से चल रही है. लोगों को विश्वास रखना चाहिए. किसी अफवाह पर ध्यान न देना चाहिए.
इससे पहले सीमा हैदर ने एक वीडियो जारी करके कहा था, "मैं पाकिस्तान की बेटी थी, लेकिन अब मैं भारत की बहू हूं. मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती. पीएम (नरेंद्र) मोदी और यूपी के सीएम योगी (आदित्यनाथ) से अपील करती हूं कि वे मुझे भारत में रहने दें." सीमा का दावा है कि सचिन मीणा से शादी करने के बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया. देश भर में हो रही आलोचनाओं के बावजूद उनके वकील को उम्मीद है कि उनको भारत में रहने की अनुमति दी जाएगी, क्योंकि उन्होंने दावा किया कि वह अब पाकिस्तानी नागरिक नहीं है.
सीमा ने आगे कहा, "मैं मोदी जी और योगी जी से अपील करती हूं कि मैं अब उनकी शरण में हूं. मैं पाकिस्तान की बेटी थी, लेकिन अब मैं भारत की बहू हूं. मुझे यहीं रहने दीजिए." पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को निलंबित करने सहित कई जवाबी कदम उठाए गए. विदेश मंत्रालय ने यह भी घोषणा की कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वैध वीजा 29 अप्रैल से रद्द कर दिए जाएंगे.
इस आदेश के बाद ज्यादातर पाकिस्तानी अपने देश जा चुके हैं. लेकिन सीमा हैदर यूपी के ग्रेटर नोएडा में रह गई हैं. लेकिन ऐसे कैसे? इस सवाल का जवाब बेहद दिलचस्प है. 23 अप्रैल को भारत के विदेश सचिव ने एक प्रेस कॉंफ्रेंस की थी. उसमें उन्होंने पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार की तरफ से लिए गए 5 फैसलों की जानकारी दी थी. इनमें से एक जानकारी ये थी कि भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों के सभी 14 कैटेगरी के वीजा रद्द किए जा रहे हैं. इन खास कैटेगरी के वीजा धारकों को ही भारत छोड़ने के लिए बाध्य किया गया.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







