
पश्चिम बंगाल: हावड़ा-मुंबई मार्ग पर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश नाकाम, कीमैन की सुझबूझ से टला बड़ा हादसा
AajTak
चक्रधरपुर रेल मंडल में मनोहरपुर के पास अज्ञात लोगों ने हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग की थर्ड लाइन पर बड़ी रेल दुर्घटना की साजिश रची थी. करीब 2 किमी तक 50 से ज्यादा पेंड्रोल क्लिप खोल दिए गए थे. कीमैन की सुझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. मामले की जांच आरपीएफ और पुलिस कर रही है.
पश्चिम बंगाल के चक्रधरपुर रेल मंडल में सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. अज्ञात लोगों ने पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग की थर्ड लाइन पर रेल पटरियों से छेड़छाड़ कर बड़ा हादसा करने की साजिश रची थी, लेकिन रेलवे में ड्यूटी पर तैनात कीमैन की सतर्कता और सुझबूझ से समय रहते खतरे को टाल दिया गया.
घटना मनोहरपुर के घाघरा गांव के पास की है. यहां रेल लाइन पर ड्यूटी कर रहे कीमैन का उस समय होश उड़ गया जब उसने देखा कि लगभग 1.75 किलोमीटर तक रेल पटरी की पेंड्रोल क्लिप - जिसे रेल लाइन की चाबी भी कहा जाता है - खोली की जा चुकी हैं. पेंड्रोल क्लिप को लाइन से निकालकर एक ही जगह पर फेंका गया था. यह घटना रेलवे किलोमीटर पोल संख्या 364/1A से 366/11A के बीच हुई.
यह भी पढ़ें: ठाणे में मोबाइल लूट के लिए युवक को ट्रेन से गिराया, कटा पैर, आरोपी नाबालिग गिरफ्तार
कीमैन ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत पोसैता स्टेशन मास्टर को सूचित किया. सूचना मिलते ही मंडल मुख्यालय में हड़कंप मच गया. तुरंत एक्शन लेते हुए गोईलकेरा और मनोहरपुर के बीच सुबह 11:23 बजे थर्ड लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ा.
इसके बाद आरपीएफ, मनोहरपुर थाना पुलिस और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. जांच में पाया गया कि खोले गए पेंड्रोल क्लिप पोल संख्या 366/5A के पास एकत्र कर फेंके गए थे. रेलवे की टीम ने तत्परता से मरम्मत कार्य शुरू किया और कुछ घंटों बाद थर्ड रेल लाइन पर यातायात दोबारा बहाल कर दिया गया.
किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता देने जैसा!

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







