
पश्चिम बंगाल: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, पुलिसकर्मी गिरफ्तार
AajTak
हुगली में शराब के लिए पैसे ना मिलने पर एक पुलिसकर्मी ने अपने साथी के साथ मिलकर एंबुलेंस चालक की पिटाई कर दी. साथ ही एंबुलेंस को भी तोड़ दिया. जिसके बाद पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया.
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में शराब के लिए पैसे न मिलने पर एक पुलिसकर्मी और उसके साथी ने एंबुलेंस चालक की जमकर धुनाई कर डाली. घटना चंदननगर के चूचड़ा इलाके की है. आरोपी यहीं नहीं रुके उन्होंने चालक की पिटाई करने के बाद एंबुलेंस को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.
पुलिस ने इस मामले में आरोपी पुलिसकर्मी आकिब जावेद उर्फ शेख रजा और उसके एक साथी पार्थो पासवान को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया. जिसके बाद अदालत ने दोनों को चार दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. वहीं, पुलिस अधिकारी अनुपम चक्रवर्ती ने बताया कि पीड़ित एंबुलेंस चालक 34 वर्षीय बीजू मंडल का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
पुलिस ने बताया कि घटना के समय जब आरोपी बीजू मंडल की पिटाई कर रहे थे और एंबुलेंस को तोड़ रहे थे तब पीड़ित युवक ने चिल्लाना शुरू कर दिया. जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. तत्काल इस घटना की खबर चूचड़ा थाना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया.
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो युवक को पीट डाला
हाल ही में उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भी शराब के लिए रुपये नहीं मिलने पर कुछ लोगों ने युवक को बेरहमी से पीट डाला था. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मोहल्ला छज्जूपुरा निवासी राजू ने बताया कि वह किसी काम से फ्री गंज रोड पर गया था. इस दौरान मोहल्ला छज्जूपुरा निवासी आकाश उर्फ आकू, कमल, रिजवान व इनके एक अन्य साथी ने उसे जबरन रोक लिया. ये लोग उससे शराब खरीदने के लिए रुपये की मांग करने लगे. रुपये देने से इनकार करने पर चारों ने मारपीट शुरू कर दी. इन लोगों ने उसे बेरहमी से पीटा और घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए. सूचना मिलने पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया.
(इनपुट: भोला नाथ साहा)

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







