
पवित्र रिश्ता 2.0 की शूटिंग कर रहीं अंकिता लोखंडे, कहा- मुझे हर वक्त महसूस होता है कि सुशांत वहां है
AajTak
पहले सीजन में नजर आए सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं. हाल ही में अर्चना का रोल प्ले करने वाली अंकिता लोखंडे ने इंटरव्यू में इस शो के साथ फिर से जुड़ने के बारे में अपनी राय रखी और शो में सुशांत के बिना काम करने के बारे में भी अपने विचार साझा किए.
दर्शकों का चहेता शो पवित्र रिश्ता फिर से लोगों का एंटरटेनमेंट करने के लिए वापस आ रहा है. शो जब पहली बार रिलीज हुआ था तो उसमें अर्चना और मानव के रोल में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत नजर आए और दोनों ने कमाल का अभिनय किया. अब इस शो का दूसरा सीजन आ रहा है जिसका नाम पवित्र रिश्ता 2.0 रखा गया है. शो में पहले की तरह ही अंकिता लोखंडे लीड रोल में नजर आएंगी. इसके अलावा शो में उनके अपोजिट एक्टर शाहीर शेख नजर आएंगे. पहले सीजन में नजर आए सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं. हाल ही में अर्चना का रोल प्ले करने वाली अंकिता लोखंडे ने इंटरव्यू में इस शो के साथ फिर से जुड़ने के बारे में अपनी राय रखी और शो में सुशांत के बिना काम करने के बारे में भी अपने विचार साझा किए.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












