
पवित्र रिश्ता 2 में सुशांत की जगह शहीर निभा रहे मानव का रोल, बोले- मुझे लोग स्वीकार नहीं करेंगे...
AajTak
शहीर ने कहा- मुझे बहुत से लोगों ने कहा कि क्या आप श्योर हैं कि ये कैरेक्टर करना चाहते हो? क्योंकि ये सुशांत सिंह राजपूत द्वारा निभाया गया पॉपुलर शो का लेजेंड्री कैरेक्टर है. लोग आप से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखेंगे. मैं वैसे भी इस बात को लेकर श्योर नहीं था कि मुझे ये शो करना चाहिए या नहीं.
एकता कपूर के शो पवित्र रिश्ता में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मानव का लीड रोल निभाया था. इस रोल ने सुशांत के करियर को ऊंचाईयों पर पहुंचाया. पॉपुलैरिटी दिलाई. सुशांत ने शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीता. अंकिता लोखंडे, सुशांत के अपोजिट रोल में थीं. अब शो का दूसरा सीजन आ रहा है. पवित्र रिश्ता 2.0 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा. शो में अंकिता लोखंडे और कुछ पुरानी कास्ट भी नजर आएगी. वहीं अब सुशांत के मानव के रोल को शहीर शेख निभा रहे हैं. शो से एक्टर्स के फर्स्ट लुक भी सामने आ चुके हैं. शहीर ने शेख ने बताया कि सुशांत की जगह ये रोल निभाने पर उन्हें कैसा लग रहा. स्पॉटबॉय से बातचीत में शहीर ने कहा- मुझे बहुत से लोगों ने कहा कि क्या आप श्योर हैं कि ये कैरेक्टर करना चाहते हो? क्योंकि ये सुशांत सिंह राजपूत द्वारा निभाया गया पॉपुलर शो का लेजेंड्री कैरेक्टर है. लोग आप से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखेंगे. मैं वैसे भी इस बात को लेकर श्योर नहीं था कि मुझे ये शो करना चाहिए या नहीं. और ऐसी सारी बातें सुनने के बाद, मैं और भी ज्यादा नर्वस महसूस करने लगा. वास्तव में मुझे सबसे पहले ये विचार आया कि लोग मुझे स्वीकार ही नहीं करेंगे.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












