
पवन कल्याण के बेटे के स्कूल में लगी आग, हुआ जख्मी, सिंगापुर के अस्पताल में चल रहा इलाज
AajTak
आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्क शंकर सिंगापुर के स्कूल में आग दुर्घटना के शिकार हुए. उनका इलाज सिंगापुर के एक अस्पताल में चल रहा है. पवन कल्याण सिंगापुर के लिए रवाना होंगे और उन्होंने अपने सभी आगामी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के सबसे छोटे बेटे मार्क शंकर आग की एक घटना में घायल हो गए हैं. वह सिंगापुर के एक स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे. सिंगापुर के ही एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. अब तक की जानकारी में पता चला है कि मार्क के हाथ और पैरों में चोटें आई हैं और धुएं की वजह से भी कुछ नुकसान हुआ है.
पवन कल्याण ने बेटे के घायल होने की जानकारी मिलने के बाद अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. वह जल्द ही विशाखापट्टनम से सिंगापुर के लिए रवाना हो सकते हैं. वह फिलहाल मण्यम, अलूरी सीताराम राजू के दौरे पर थे. अपने इस दौरे के बाद आगे के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए है.
यह भी पढ़ें: 'जन सेना अब भजन सेना...', पवन कल्याण पर प्रकाश राज का तंज, कहा था- तमिल फिल्मों को हिंदी में डब क्यों करते हो
बेटे को देखने सिंगापुर जाएंगे पवन कल्याण
डिप्टी सीएम पवन कल्याण का एएसआर का प्रोग्राम भी कल समाप्त होने वाला था, लेकिन इस कार्यक्रम को उन्होंने बीच में ही रोक दिया. मसलन, वह सोमवार से मण्यम और विशाखापट्टनम के दौरे पर थे, जहां वह कई विकास कार्यक्रमों के लिए पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि बेटे को देखने के लिए वह सिंगापुर जाएंगे. 10 अक्टूबर 2017 को जन्मे मार्क शंकर पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना लेज़नेवा के छोटे बेटे हैं.
JEE Mains के स्टूडेंट का छूटा परीक्षा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









