
पवनदीप-अरुणिता के बीच शुरू हुआ रोमांस, लंदन में साथ आए नजर, Viral Video
AajTak
पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल को लंदन में स्पॉट किया गया है. फैन पेज द्वारा एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से दोनों हाथ में हाथ डाले लंदन के खूबसूरत नजारों का मजा ले रहे हैं.
इंडियन आइडल 12 में पवनदीप राजन ने अपनी गायिकी और म्यूजिक टैलेंट से सभी को खूब इंप्रेस किया. वे शो के विनर बने. उनके साथ अरुणिता कांजीलाल की जोड़ी को भी फैंस ने बहुत पसंद किया. दोनों के बीच रोमांस की खबरें भी सामने आती रहती हैं. अब दोनों को लंदन में स्पॉट किया गया है. दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों साथ में एंजॉय करते नजर आ रहे हैं. दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












