
पवनदीप-अरुणिता कांजीलाल का डांस वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- क्या से क्या हो गया देखते-देखते
AajTak
सेलिब्रिटीज अपने फ्रेंड्स और पसंदीदा आर्टिस्ट के म्यूजिक वीडियो को प्रमोट करते हैं. यही अरुणिता और पवनदीप ने हाल ही में जुबिन नौटियाल और प्रकृति कक्कर का 'गजब का है दिन' पर परफॉर्म किया. इस पोस्ट को पवनदीप राजन ने शेयर किया, जिसके बाद कई यूजर्स ने कॉमेंट किया. इसमें उन्होंने अरुणिता को लेकर भी प्रतिक्रिया दी.
इस बार का 'इंडियन आइडल 12' काफी हिट रहा. शो से काफी शानदार सिंगर निकले. शो खत्म होने से पहले ही शनमुखप्रिया, मोहम्मद दानिश जैसे कंटेस्टेंट्स को काम का ऑफर मिला था. लेकिन सबसे ज्यादा जिन कंटेस्टेंट्स की चर्चा हुई, उसमें पवनदीप राजन और उनकी कथित गर्लफ्रेंड अरुणिता कांजीलाल हैं. अब इन दोनों को 'गजब का है दिन' परफॉर्मेंस के लिए ट्रोल किया जा रहा है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












