
पर्ची से शादी, सीक्रेट प्रेमी और हनीमून पर मर्डर... ऐसे सोनम की साजिशों का शिकार बना राजा रघुवंशी, हैरान कर देगी कहानी
AajTak
इंदौर के राजा रघुवंशी की हनीमून पर मेघालय में हत्या की सनसनीखेज कहानी. पत्नी सोनम रघुवंशी ने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर रची सुपारी किलिंग की साजिश. गाजीपुर में गिरफ्तारी के बाद खुला लव ट्राएंगल का राज. जानिए जुर्म के ये पूरी कहानी.
Raja Raghuwanshi Murder Conspiracy: जिस सोनम रघुवंशी की सलामती के लिए उसके घर परिवार वाले पिछले दो हफ्ते से दुआएं मांग रहे थे, वो सोनम सुरक्षित और जिंदा तो लौट आई है. मगर उसने भरोसे को मार दिया. शादी के ठीक 12वें दिन सोनम ने सुपारी देकर अपने पति राजा रघुवंशी का मर्डर कराया क्योंकि सोनम किसी और से प्यार करती थी. तो चलिए आपको बताते हैं इंदौर से मेघालय और मेघालय से गाजीपुर की पूरी कहानी.
9 जून 2025, रात 1 बजे वाराणसी-गाज़ीपुर नेशनल हाईवे हाईवे पर होने की वजह से वहां मौजूद एक ढाबा अमूमन चौबीसों घंटे खुला रहता है. 9 जून की रात 1 बजे अचानक एक लड़की ढाबे पर पहुंचती है. उसकी हालत अच्छी नहीं थी. वो ढाबे के मालिक साहिल यादव से रोते हुए एक कॉल करने के लिए उसका फोन मांगती है. साहिल उसे फोन देता है. वो लड़की अपने भाई को फोन मिलाती है. ढाबे पर आने वाली और अपने भाई से फोन पर बात करने वाली कोई और नहीं वो सोनम रघुवंशी थी, जिसे ढूंढने के लिए पिछले दो हफ्तों से मेघालय पुलिस जमीन आसमान एक किए हुए थी.
इल्जाम है कि सोनम ने ही अपने पति का कत्ल कराया है और रिश्ते का भरोसा तोड़ा है. इसीलिए कहा जा रहा है कि सोनम जिंदा तो लौट आई पर भरोसा मर गया. इस भरोसे को मारने वाले सोनम समेत पांच चेहरे हैं. विशाल चौहान, आकाश राजपूत, आनंद, राज कुशवाहा और पांचवा चेहरा यानि सोनम.
अब सवाल ये है कि इंदौर की जिस सोनम रघुवंशी को बीते 15 दिनों से मेघालय में ढूंढने के लिए बाकायदा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. जिस सोनम के पति राजा रघुवंशी की लाश 2 जून को चेरापूंजी की खाई से मिली. जो सोनम और राजा 23 मई से ही गायब थे. वो सोनम 9 जून की रात अचानक यूपी के गाजीपुर के एक ढाबे तक कैसे पहुंच गई? गिरफ्तार हुए चार लोगों के साथ सोनम का क्या रिश्ता है? और खुद सोनम को मेघालय पुलिस ने क्यों गिरफ्तार किया?
तो इस कहानी की शुरुआत जितनी सनसनीखेज थी, क्लाइमेक्स उससे भी ज्यादा हैरतअंगेज है. दरअसल, सोनम वो पत्नी है जिसने अपनी शादी के ठीक 12 दिन बाद अपने पति राजा रघुवंशी की सुपारी देकर हत्या करवा दी. सोनम वो बीवी है जिसने हनीमून पर जाने से पहले ही अपने सुहाग को उजाड़ने की साजिश रची और हनीमून मनाने के 48 घंटे के अंदर अंदर अपने पति राजा रघुवंशी को हमेशा हमेशा के लिए रास्ते से हटा दिया. हमने पहले ही जिन पांच चेहरों की बात की थी, वो सभी राजा रघुवंशी के कातिलों के चेहरे हैं और उनमें प्राइम अक्यूज्ड यानि मेन कातिल है सोनम राजा रघुवंशी.
शादी के 12 दिन के अंदर अंदर सोनम एक दुल्हन से कातिल क्यों बनी इसका जवाब है. राजा रघुवंशी के 5 कातिलों में से एक है राज कुशवाहा. वही राज कुशवाहा जिससे सोनम प्यार करती थी. वही राज कुशवाहा जिसके साथ मिलकर उसने अपने पति राजा रघुवंशी के कत्ल की सुपारी दी. शादी के ठीक 12 दिन बाद और हनीमून के दौरान 48 घंटे के अंदर हुए राजा रघुवंशी के कत्ल की असली कहानी शुरु होती है पिछले साल अक्टूबर में रामनवमी के दौरान.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












