
परिवार संग धर्मेंद्र की अनसीन तस्वीर, बॉबी देओल को पहचाना आपने?
AajTak
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने बचपन की एक अनसीन तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर की है. बता दें कि पहली शादी से धर्मेंद्र की दो बेटियां और दो बेटे हैं.
एक्टर बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर बचपन की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है. जिसमें उनके पिता धर्मेद्र और उनकी दो बहने हैं. तस्वीर में अलग अलग पोज देेेते हुए तीनों बच्चे बड़े ही प्यारे लग रहे हैं. तस्वीर में बॉबी धर्मेद्र की गोद में बैठे मुशकिल से एक साल के लग रहे हैं. बहनें विजेता और अजिता धर्मेंद्र के बगल में लाउंजर पर बैठी हैं. तस्वीर में धर्मेद्र पाजी ने भूरे रंग का ब्लेजर और भूरे रंग की पैंट पहनी हुई है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












