
परिवार की हत्या कर रेल की पटरी पर लेटा कारोबारी, लेकिन..., 'कत्ल' और 'करिश्मे' की एक अजीबोगरीब कहानी
AajTak
ये कहानी है उत्तर प्रदेश के इटावा शहर की. यहां लालपुरा में रहने वाले सर्राफ़ा कारोबारी मुकेश वर्मा के घर सोमवार 10 नवंबर की सुबह से ही ताला लटक रहा था. लेकिन किसी को इस बात को लेकर कोई शंका नहीं हुई. मगर शाम होते-होते कुछ ऐसा हुआ कि पुलिस के साथ-साथ पूरे इटावा के लोग सन्न रह गए.
जिंदगी कई बार इंसान को ऐसे मुकाम पर ले आती है, जिसे बयान करना भी मुमकिन नहीं होता. इटावा के रहने वाले सर्राफा कारोबारी मुकेश वर्मा की इस वक़्त यही हालत है. उसकी जिंदगी में हादसा और करिश्मा एक साथ हुआ. एक ऐसा हादसा जिसका जिम्मेदार भी कोई और नहीं बल्कि खुद मुकेश है. उसने पहले खुद अपने हाथों से अपने हंसते-खेलते परिवार को ख़त्म किया. बीवी के साथ-साथ तीन प्यारे-प्यारे बच्चों की जान ली और फिर खुद ही मरने के लिए ट्रेन की पटरी पर लेट गया. लेकिन तकदीर का खेल देखिए ट्रेन की पटरी पर लेटे शख्स को मौत दग़ा दे गई. ट्रेन की सात बोगियां ऊपर से निकल गईं, लेकिन उसका बाल भी बांका न हुआ.
ये कहानी है उत्तर प्रदेश के इटावा शहर की. यहां लालपुरा में रहने वाले सर्राफ़ा कारोबारी मुकेश वर्मा के घर सोमवार 10 नवंबर की सुबह से ही ताला लटक रहा था. साथ रहने वाले दूसरे रिश्तेदारों ने भी उनका मकान बंद देखा, लेकिन किसी को इस बात को लेकर कोई शंका नहीं हुई. मगर शाम होते-होते कुछ ऐसा हुआ कि पुलिस के साथ-साथ पूरे इटावा के लोग सन्न रह गए. मुकेश दिन भर अलग-अलग जगहों पर घूमने-भटकने के बाद रात करीब 9 बजे इटावा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की पटरी पर जाकर लेट गया. इरादा खुदकुशी का था. लेकिन इत्तेफाक देखिए कि ऊपर से दनदनाती हुई मरुधर एक्सप्रेस की सात बोगियां गुजर गईं, मगर मुकेश को कुछ नहीं हुआ. उधर, जब ड्राइवर ने ट्रेन के नीचे लेटे शख्स को देखा को गाड़ी रोक दी. पुलिस बुलाई गई और मुकेश को खींच कर ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला गया. उसे बस मामूली खरोंच आई थी. इस तरह उसकी जिंदगी तो बच गई, लेकिन इस अजीबोगरीब वाकये के साथ जो कहानी सामने आई, वो रौंगटे खड़े करने वाली थी. मुकेश ने बताया कि उसने खुद अपने हाथों से अपने पूरे परिवार को यानी अपनी बीवी और तीन-तीन बच्चों को ख़त्म कर दिया है. अब उसका इरादा खुदकुशी करने का था, लेकिन ऐसा न हो सका. ये खबर मिलते ही पुलिस भागी-भागी लालपुरा में उसके घर पहुंची और घर के अंदर का मंजर देख कर ठिठक गई. अंदर का सीन खौफनाक था.
मुकेश वर्मा की बीवी रेखा वर्मा, 22 साल की बेटी भव्या, 16 साल की बेटी काव्या और 10 साल का बेटा अभिष्ट की लाश पड़ी थी. देखने से लगता था कि उनका क़त्ल गला घोंट कर किया गया है. हालांकि अब तक मुकेश भी अपने पूरे परिवार के कत्ल की कहानी सुना चुका था. उसने बताया कि कैसे पहले उसने अपने परिवार को नींद की गोलियां खिला दी और फिर खुद अपने हाथों से एक-एक कर अपने बीवी बच्चों को गला घोंट दिया. मुकेश ने बताया कि उसने और उसकी बीवी ने मिल कर सामूहिक खुदकुशी की प्लानिंग की थी, एक बार उन्होंने फंदा लगा कर जान देने की भी कोशिश की, लेकिन कई बार कोशिश करने के बावजूद दोनों फंदा लगाने में नाकाम रहे.
उन्होंने रविवार की रात को नींद की गोली से जान देने का फैसला किया. मुकेश ने बच्चों के लिए पिज्जा मंगवाया और उसमें नींद की गोलियां मिला दीं. हालांकि पिज्जा का स्वाद बिगड़ जाने से बच्चों ने पूरा पिज्जा नहीं खाया, लेकिन इसके बावजूद सभी को नींद आ गई. इसके बाद सोमवार की सुबह 4 बजे उसने फंदे से गला घोंट कर पहले अपनी पत्नी की जान ली और फिर एक-एक कर बच्चों को मार डाला. इसके बाद सुबह 4 बजे से लेकर दस बजे तक वो चार लाशों के साथ घर में ही बंद रहा. इस दौरान उसने एक-एक कर अपने 20 दोस्तों और रिश्तेदारों से फोन पर बात की. यहां तक कि बड़े भाई को भी फोन लगाया, जो इस दौरान मंदिर में पूजा कर रहे थे.
यकीन मानिए कि इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने के बावजूद मुकेश वर्मा की आवाज से किसी को भी ये नहीं लगा कि वो पूरे परिवार को खत्म करने के बाद उन्हें फोन कर रहा है. इसके बाद वो दिन भर इधर-उधर भटकता रहा. और फिर खुदकुशी करने के इरादे से रेलवे स्टेशन पहुंचा. लेकिन जान देनेसे पहले उसने रात को आठ बज कर 20 मिनट पर अपनी पत्नी रेखा के फोन से तीन तस्वीरें स्टेटस पर लगाईं और चौथे में लिखा... ये सब खत्म. इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया. उसने 112 डायल कर पुलिस को बताया कि उसके घर के चार लोगों ने खुदकुशी कर ली है और वो भी मरने जा रहा है. लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था.
वो पटरी पर लेटा तो जरूर, मगर ट्रेन से कटा नहीं. लेकिन फिर सवाल ये था कि आखिर मुकेश ने ऐसा किया ही क्यों? आखिर मुकेश और उसकी पत्नी की जिंदगी में ऐसा क्या चल रहा था कि वो जान देना चाहते थे. तो उसने शुरुआती पूछताछ में पुलिस को जो कहानी बताई है, उसके मुताबिक उसके कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों ने उसके लाखों रुपये हड़प रखे हैं, जिसके चलते उसकी माली हालत खराब है और सालों से तनाव में चल रहा है. वो पहले भी कई बार मरने की बात कर चुका है, लेकिन हर बार उसकी पत्नी उसे ये कह कर ऐसा करने से रोक लेती थी कि अगर वो जान दे, तो उन्हें भी अपने साथ मार डाले, ताकि बच्चों की जिंदगी बोझ न बन जाए.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







